ब्रेकिंग
UPI पेमेंट पर MDR चार्ज फिलहाल टला, दिवाली के बाद होगा नए नियमों पर फैसला; यूजर्स को बड़ी राहत✦निगरानी की गिरफ्त में आया भ्रष्ट पंचायत रोजगार सेवक, 30 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार✦सात समंदर पार परवान चढ़ा प्यार... रूस की जूली ने थामा भागलपुर के राहुल का हाथ, अब बिहार में बजेगी शहनाई✦बिहार में गांजा तस्करी का खेल, लग्जरी कार में बने तहखाने से बड़ी खेप जब्त, सरगना समेत 3 गिरफ्तार✦पटना में SIR के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन: जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़े छात्र, पुलिस वैन की चाबी लेकर भागे✦UPI पेमेंट पर MDR चार्ज फिलहाल टला, दिवाली के बाद होगा नए नियमों पर फैसला; यूजर्स को बड़ी राहत✦निगरानी की गिरफ्त में आया भ्रष्ट पंचायत रोजगार सेवक, 30 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार✦सात समंदर पार परवान चढ़ा प्यार... रूस की जूली ने थामा भागलपुर के राहुल का हाथ, अब बिहार में बजेगी शहनाई✦बिहार में गांजा तस्करी का खेल, लग्जरी कार में बने तहखाने से बड़ी खेप जब्त, सरगना समेत 3 गिरफ्तार✦पटना में SIR के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन: जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़े छात्र, पुलिस वैन की चाबी लेकर भागे

बिहार में पैसेंजर ट्रेन में शराब तस्करी का भंडाफोड़, SLR कोच से दो आरोपी गिरफ्तार

Bihar Crime News: नरकटियागंज स्टेशन पर गोरखपुर–नरकटियागंज पैसेंजर ट्रेन के SLR कोच से शराब तस्करी का खुलासा हुआ है. पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है.

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के बेतिया में गोरखपुर–नरकटियागंज पैसेंजर गाड़ी संख्या 55098 के नरकटियागंज स्टेशन पहुंचने पर बुधवार को एक हैरान करने वाला मामला सामने आया। प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर शाम करीब 4 बजे ऑन ड्यूटी प्रधान आरक्षी नीरज कुमार द्वारा R/SLR कोच नंबर NE-164338 की जांच के दौरान कोच के दोनों दरवाजे अंदर से बंद पाए गए। काफी प्रयास के बावजूद दरवाजा नहीं खुल सका, जिससे संदेह गहरा गया।


इसी दौरान मौके पर मौजूद एक्साइज विभाग बगहा के आरक्षी पंकज कुमार ने जानकारी दी कि उक्त बंद SLR कोच के अंदर लोग मौजूद हैं और दरवाजा अंदर से बंद कर रखा है। उन्होंने यह भी बताया कि संदिग्धों द्वारा भैरोगंज–हरीनगर स्टेशन के बीच चलती ट्रेन से शराब की पेटियां फेंक दी गई हैं।


मामले की सूचना तुरंत कैरिज एंड वैगन (C&W), जीआरपी नरकटियागंज एवं समस्तीपुर कंट्रोल को दी गई। कुछ देर बाद कैरिज विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और कोच खोलने का प्रयास शुरू किया। इसी दौरान अंदर मौजूद दो तस्करों ने खुद ही दरवाजा खोल दिया।


मौके पर मौजूद एक्साइज विभाग बगहा के एसआई रोशन कुमार ने अपनी टीम के साथ दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उनकी पहचान नीतीश कुमार (25 वर्ष), पिता मोहन यादव, निवासी सीतापुर बलुआ वार्ड संख्या 12, थाना शिकारपुर एवं कुंभकरण (19 वर्ष), पिता तुलसी महतो, निवासी गोबर्धना चेक पोस्ट, थाना गोवर्धना, जिला पश्चिमी चंपारण के रूप में हुई।


दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे यूपी से शराब लेकर आ रहे थे और एक्साइज विभाग की कार्रवाई देखकर शराब की खेप ट्रेन से फेंक दी तथा खुद को SLR कोच में बंद कर लिया। फिलहाल एक्साइज विभाग द्वारा दोनों के खिलाफ विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है। घटना की सूचना संबंधित वरीय अधिकारियों को दे दी गई है।

बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट..

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता