ब्रेकिंग
पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, अचानक बेहोश होकर गिरे; दिल्ली AIIMS में भर्ती✦भागलपुर: काली पूजा के सांस्कृतिक कार्यक्रम में अश्लील डांस का वीडियो वायरल, मंच पर बैठे दिखे सबौर प्रमुख अभय कुमार✦सीएम सम्राट चौधरी से लेकर अनंत सिंह तक.. सियासत के दिग्गजों से क्यों मिल रहीं अक्षरा सिंह? सामने आई बड़ी वजह✦बिहार के 38 जिलों में 17 नवंबर से शुरू होगी ‘संकल्प संध्या’, कमजोर छात्र-छात्राओं को शिक्षा विभाग की सौगात✦भगवान राम-कृष्ण की भक्ति में डूबे पप्पू यादव, हारमोनियम-तबला बजाकर गाया ‘हरे रामा-हरे कृष्णा’ भजन✦पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, अचानक बेहोश होकर गिरे; दिल्ली AIIMS में भर्ती✦भागलपुर: काली पूजा के सांस्कृतिक कार्यक्रम में अश्लील डांस का वीडियो वायरल, मंच पर बैठे दिखे सबौर प्रमुख अभय कुमार✦सीएम सम्राट चौधरी से लेकर अनंत सिंह तक.. सियासत के दिग्गजों से क्यों मिल रहीं अक्षरा सिंह? सामने आई बड़ी वजह✦बिहार के 38 जिलों में 17 नवंबर से शुरू होगी ‘संकल्प संध्या’, कमजोर छात्र-छात्राओं को शिक्षा विभाग की सौगात✦भगवान राम-कृष्ण की भक्ति में डूबे पप्पू यादव, हारमोनियम-तबला बजाकर गाया ‘हरे रामा-हरे कृष्णा’ भजन

सुशासन की राजधानी में बेलगाम लुटेरों का तांडव: कंकड़बाग में सरेशाम आभूषण दुकान में लूट

PATNA : बिहार में बेलगाम होते जा रहे अपराधियों ने आज फिर बताया कि सूबे में कानून के राज का दावा किस हद तक सही है. पटना शहर के सबसे व्यस्त इलाके में से एक कंकड़बाग में हथियारबं

सुशासन की राजधानी में बेलगाम लुटेरों का तांडव: कंकड़बाग में सरेशाम आभूषण दुकान में लूट
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में बेलगाम होते जा रहे अपराधियों ने आज फिर बताया कि सूबे में कानून के राज का दावा किस हद तक सही है. पटना शहर के सबसे व्यस्त इलाके में से एक कंकड़बाग में हथियारबंद अपराधियों ने सरेशाम आभूषण की एक दुकान को लूट लिया. लूट की घटना को अंजाम देकर अपराधी आराम से निकल गये.


घटना के बारे में मिल रही जानकारी के मुताबिक कंकड़बाग कॉलोनी मोड़ के पास स्थित एक आभूषण दुकान में आज शाम तीन हथियारबंद अपराधी घुसे. उन्होंने हथियार के बल पर दुकान के मालिक और कर्मचारियों को अपने कब्जे में लिया और फिर लूट की घटना को अंजाम दिया. शाम लगभग साढ़े 7 बजे की घटना बताई जा रही है. हथियार के साथ तीन की संख्या में आये अज्ञात बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया है. 


दुकान मालिक ने फर्स्ट बिहार को बताया कि लुटेरे दुकान में ग्राहक बन कर आये थे. लुटेरों ने आभूषण दिखाने को कहा. जब उन्हें दिखाने के लिए सोने की चेन निकाली गयी तो अपराधियों ने पिस्टल निकाल लिया. फिर सोने के आभूषण लूट लिया और वहां से निकल गये. दुकानदार ने बताया कि वे आकलन कर रहे हैं कि अपराधी कितना सोना लूट ले गये. 


उधर घटनास्थल पर पहुंची कंकड़बाग थाना पुलिस ने बताया कि अपराधी कुछ सोने की चेन लेकर भागे हैं. दुकानदार से पूरे मामले की जानकारी ली जा रही है. वैसे पुलिस ने आभूषण दुकान के साथ साथ आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे से अपराधियों की पहचान करने की भी कवायद शुरू की है. 


लेकिन अहम बात ये है कि राजधानी में भी अपराधी किस कदर बेलगाम हो गये हैं. कंकडबाग का कॉलोनी मोड़ पटना के सबसे व्यस्त इलाकों में से एक है. सरेशाम अपराधी वहां कैसे लूट की घटना को अंजाम देकर आराम से निकल गये.

टैग्स