ब्रेकिंग
बिहार के लापरवाह SHO और दारोगा पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शनबिहार में अपराधियों का तांडव: देर रात घर पर बम से ताबड़तोड़ हमला, बमबाजी से इलाके में दहशतझाड़ी से किन्नर का शव मिलने से सनसनी, हत्या कर डेडबॉडी फेंकने की आशंकाबिहार टेंडर घोटाला: रिशु श्री की जमानत पर फैसला सुरक्षित, IAS संजीव हंस की अग्रिम जमानत पर कल होगी सुनवाईसम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला: पटना से बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, आरा और गया तक रैपिड रेल, AIIMS का भी होगा विस्तारबिहार के लापरवाह SHO और दारोगा पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शनबिहार में अपराधियों का तांडव: देर रात घर पर बम से ताबड़तोड़ हमला, बमबाजी से इलाके में दहशतझाड़ी से किन्नर का शव मिलने से सनसनी, हत्या कर डेडबॉडी फेंकने की आशंकाबिहार टेंडर घोटाला: रिशु श्री की जमानत पर फैसला सुरक्षित, IAS संजीव हंस की अग्रिम जमानत पर कल होगी सुनवाईसम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला: पटना से बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, आरा और गया तक रैपिड रेल, AIIMS का भी होगा विस्तार

बिहार में नशे के काले कारोबार का खुलासा: पुलिस ने स्मैक तस्करी के बड़े नेटवर्क को किया बेनकाब, पति-पत्नी गिरफ्तार

सुपौल पुलिस ने लक्ष्मीनियां गांव से स्मैक हीरोइन तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा किया। 62.69 ग्राम स्मैक के साथ पति-पत्नी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 10 लाख रुपये है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार की सुपौल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। त्रिवेणीगंज पुलिस ने गुप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए लक्ष्मीनियां गांव से स्मैक हेरोइन तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा किया। पुलिस ने यहां से 62.69 ग्राम हीरोइन के साथ अवैध कारोबार में लिप्त पति-पत्नी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। बरामद स्मैक की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 10 लाख रुपये बताई जा रही है।


एसडीपीओ विभाष कुमार ने बताया कि बुधवार को गुप्त सूचना मिली थी कि लक्ष्मीनियां गांव में एक परिवार लंबे समय से स्मैक का अवैध धंधा कर रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए तुरंत एक विशेष टीम का गठन किया गया। सत्यापन के बाद टीम ने संदिग्ध घर पर छापामारी की।


छापेमारी के दौरान घर से 9 पाउच में पैक 62.69 ग्राम स्मैक हीरोइन, 2,57,910 रुपये नकद, माप-तौल की मशीन और एक मोबाइल फोन जब्त किया गया। बरामद सामग्री से स्पष्ट है कि आरोपी संगठित तरीके से नशे का कारोबार चला रहे थे। पुलिस ने मौके से दिलीप कुमार और उनकी पत्नी जुली देवी को गिरफ्तार किया और दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है।


एसडीपीओ ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी पति-पत्नी पहले से ही इस अवैध कारोबार में संलिप्त थे। अब पुलिस स्मैक के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की पड़ताल कर पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने में जुटी है। सूत्रों के अनुसार, बरामद 62.69 ग्राम स्मैक की स्थानीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 8 से 10 लाख रुपये आंकी जा रही है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता