ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

सुपौल में 2.15 लाख की लूट, बाइक सवार अपराधी रुपये लूटकर फरार, पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद

SUPAUL : जिले में अपराधियों ने लूट की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. अपराधी प्रधान डाकघर परिसर से 2.15 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए हैं. यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में क

सुपौल में 2.15 लाख की लूट, बाइक सवार अपराधी रुपये लूटकर फरार, पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद
First Bihar
3 मिनट

SUPAUL :  जिले में अपराधियों ने लूट की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. अपराधी प्रधान डाकघर परिसर से 2.15 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए हैं. यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. सुपौल पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई की जा रही है. 


घटना सुपौल जिले के सदर थाना क्षेत्र की है, जहां सदर बाजार स्थित प्रधान डाकघर परिसर से दिन दहाड़े एक एजेंट के बैग में रखी करीब सवा दो लाख रुपये बदमाशों द्वारा लेकर भागने का सनसनी खेज मामला सामने आया है. खास बात ये है कि बदमाशों की ये करतूत सीसीटीवी में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. 


इस संबंध में विद्यापुरी निवासी पीड़ित संगीत कुमार ने थाने में लिखित सूचना देकर रुपयों की बरामदगी सहित समुचित कार्रवाई करने की मांग की है. आवेदन में पीड़ित ने कहा गया है कि वे अपनी माँ के नाम पोस्टल एजेंसी के लिए वे काम करते हैं और जमा निकासी के लिए वे खुद पोस्ट ऑफिस आते जाते रहते हैं. गुरुवार को करीब सवा 12 बजे वे सवा दो लाख रुपये एक काले रंग के बैग में लेकर प्रधान डाकघर सुपौल में जमा करवाने और पासबुक अपडेट करवाने आया था. बैग लेकर प्रधान डाकघर सुपौल के प्रवेश द्वार के भीतर रखे टेबुल के पास बैठा हुआ था तभी डाकघर कार्यालय के भीतर से एक कर्मी ने उन्हें आवाज देकर बुलाया जिसके कारण वे टेबुल से काउण्टर की ओर बढा.  इसी बीच एक अज्ञात अपराधकर्मी जो अपने मुँह पर मास्क लगाये हुए था. टेबल पर रुपये से भरी बैग लेकर मुख्य द्वार से बाहर भाग गये. 


दुसरा अपराधकर्मी जो डाकघर के आगे रोड पर एक नया अपाचे स्टार्ट कर के रखा था.  उसी पर बैठ कर वो दोनो अपराधी तेजी से पुरब दिशा की ओर भाग गये. जाहिर है रुपयों से भरी बैग बदमाशों द्वारा लेकर भाग जाने की सूचना के बाद सदर पुलिस स्थल पर पहुंच सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है. बताया गया है कि दिन दहाड़े पोस्ट ऑफिस परिसर से हुई इस घटना से जहां पीड़ित मायूस हैं वहीं पुलिस के सामने अपरधकर्मी को खोजना एक बड़ी चुनौती हो गई है. बताया गया कि रुपयों से भरी बैग में कई पासबुक भी थे, वहीं थानाध्यक्ष दीनानाथ मंडल ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है. जल्द ही मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा.  

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता