ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

मछली कारोबारी शिवचंद्र मुखिया हत्याकांड का खुलासा, नाबालिग बेटे ने ही गलती से मारी थी गोली

SUAPAUL: सुपौल में 14 अगस्त की रात 52 वर्षीय मछली कारोबारी शिवचंद्र मुखिया की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। घटना के 9 दिन बाद मामले का खुलासा पुलिस ने किया है। पुलिस की जांच

मछली कारोबारी शिवचंद्र मुखिया हत्याकांड का खुलासा, नाबालिग बेटे ने ही गलती से मारी थी गोली
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SUAPAUL:  सुपौल में 14 अगस्त की रात 52 वर्षीय मछली कारोबारी शिवचंद्र मुखिया की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। घटना के 9 दिन बाद मामले का खुलासा पुलिस ने किया है। पुलिस की जांच में पता चला कि मृतक के नाबालिग बेटे ने ही गलती से पिता को गोली मारी थी। जिस पिस्टल से गोली चली थी उसे पुलिस ने जब्त कर लिया है वही नाबालिग बेटे को गिरफ्तार किया गया है। 


बताया जाता है कि 14 अगस्त को शिवचंद्र मुखिया घर के दरवाजे पर बैठे हुए थे तभी गलती से नाबालिग बेटे ने गोली मार दी थी। घटना सदर थाना क्षेत्र के मल्हनी वार्ड नंबर 1 की थी। पुलिस की जांच में पाया गया कि मृतक का 17 वर्षीय छोटा बेटा ही इस घटना के लिए जिम्मेदार है। आरोपी बेटे ने बताया कि उसे यह नहीं पता था कि उनके पिता पिस्टल रखते हैं। पिता ने उसे पिस्टल देखने के लिए दी थी और वह खड़े होकर उसे देख रहा था तभी गलती से गोली चल गई और उसके पिता की जान चली गई।


डीएसपी आलोक कुमार ने बताया कि मृतक शिवचंद्र मुखिया मछली पालन का काम करते थे और उनके तीन बेटे हैं, जो सभी पढ़ाई कर रहे हैं। मामले की जांच के लिए सुपौल अपर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने हर संभव सुराग की खोज की गई।  जिसके बाद मृतक के छोटे बेटे से गहराई से पूछताछ की गई। उसने पुलिस टीम को पूरी घटना की सच्चाई बता दी। पिस्टल, दो मैगजीन और दो गोलियों को भी बरामद कर लिया गया। पुलिस ने नाबालिग बेटे को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता