ब्रेकिंग
Bihar News : अब बिना वजह नहीं होगा मरीजों का रेफरल! बिहार के हर जिला अस्पताल में 7 दिन के अंदर ICU और 24x7 इमरजेंसी सेवा शुरूBihar News : हाजीपुर में महिला सिपाही से दरिंदगी! क्या बिहार में अब वर्दी भी सुरक्षित नहीं? जानिए पूरी घटनाBihar News : बिहार के मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी! PMCH में अब 250 MBBS सीटें, इन मेडिकल कॉलेजों में भी बढ़ेंगी सीटेंBihar Weather Alert: बिहार में बारिश का रेड अलर्ट जैसा हाल! पटना समेत 38 जिलों में IMD की चेतावनीबेऊर जेल में बंदियों की 'मनमर्जी' का खुलासा, टीवी-हीटर कांड में 3 कक्षपाल सस्पेंडBihar News : अब बिना वजह नहीं होगा मरीजों का रेफरल! बिहार के हर जिला अस्पताल में 7 दिन के अंदर ICU और 24x7 इमरजेंसी सेवा शुरूBihar News : हाजीपुर में महिला सिपाही से दरिंदगी! क्या बिहार में अब वर्दी भी सुरक्षित नहीं? जानिए पूरी घटनाBihar News : बिहार के मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी! PMCH में अब 250 MBBS सीटें, इन मेडिकल कॉलेजों में भी बढ़ेंगी सीटेंBihar Weather Alert: बिहार में बारिश का रेड अलर्ट जैसा हाल! पटना समेत 38 जिलों में IMD की चेतावनीबेऊर जेल में बंदियों की 'मनमर्जी' का खुलासा, टीवी-हीटर कांड में 3 कक्षपाल सस्पेंड

सुपौल में डबल मर्डर, पत्नी के हत्यारे को पति ने काट डाला

SUPAUL : सुपौल में आपसी विवाद में डबल मर्डर की वारदात से सनसनी फैल गई. मामला सदर थाना के सीमरा गांव की है. जहां पत्नी की हत्या करने वाले अपने चचेरे भाई को शख्स ने मार डा

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

SUPAUL : सुपौल में आपसी विवाद  में डबल मर्डर की वारदात से सनसनी फैल गई. मामला सदर थाना के सीमरा गांव की है. जहां पत्नी की हत्या करने वाले अपने चचेरे भाई को शख्स ने मार डाला और पुलिस के सामने उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया. 

मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि सीमरा गांव के रहने वाले वैद्यनाथ सादा की पत्नी का उसके चचेरे भाई से विवाद हुआ था. एक श्राद्ध कार्यक्रम के दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया था. इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने उसे शांत कर दिया था. तभी बैद्यनाथ सादा की पत्नी को घर में अकेले देखकर उसका देवर पवन सदा उसके घर आया और उससे झगड़ा करने लगा. तभी आवेश में आकर पवन सदा ने अपनी भाभी की हत्या कर दी. 

जैसे ही पत्नी की हत्या की जानकारी खेत में काम कर रहे वैद्यानाथ सदा को चली तो वह घर आया और पत्नी की शव देखकर आपा खो बैठा. वह गुस्सा में पवन सदा के घर गया और उसकी गला काट कर हत्या कर दी. हत्या करने के बाद वह अपने घर आया औऱ पत्नी के शव के पास बैठकर रोने लगा. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. उसने पुलिस को बताया कि उसके भाई ने उसकी पत्नी की हत्या कर दी जिसे वो बर्दाश्त नहीं कर सका और उसने भी भाई की हत्या कर दी. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.