ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

SP लिपि सिंह ने हथियार तस्कर को दबोचा, मुंगेर मेड पिस्टल के धंधे पर लगाएंगी ताला

MUNGER : बिहार में बढ़ते अपराध पर नकेल कसने में पुलिस जुटी हुई है. क्राइम को रोकने के लिए पुलिस की ओर से लगातार कदम उठाये जा रहे हैं. इसी कड़ी में मुंगेर पुलिस को एक सफलता हासिल

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

MUNGER : बिहार में बढ़ते अपराध पर नकेल कसने में पुलिस जुटी हुई है. क्राइम को रोकने के लिए पुलिस की ओर से लगातार कदम उठाये जा रहे हैं. इसी कड़ी में मुंगेर पुलिस को एक सफलता हासिल हुई है. मुंगेर एसपी लिपि सिंह ने हथियार तस्कर को अरेस्ट किया है. सप्लायर के पास से हथियार और मैगजीन भी बरामद किये गए हैं. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है.


मुंगेर एसपी लिपि सिंह ने बताया कि अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले एक सप्लायर को अरेस्ट किया गया है. उसके पास से 3 पिस्टल और 6 मैगजीन बरामद किये गए हैं. गिरफ्तार तस्कर ने बिहार के कई जिलों और बिहार से बाहर भी हथियारों की करने की बता कुबूल की है. मुंगेर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि स्पेशल इंटेलिजेंस एंड ऑपरेशन यूनिट को हथियार तस्करों के मूवमेंट और आर्म्स डीलिंग की सूचना मिली थी. स्पेशल इंटेलिजेंस एंड ऑपरेशन यूनिट की टीम दो दिनों से हथियार तस्करों के मूवमेंट और आर्म्स डीलिंग पर नजर रख रही थी. सूचना के सत्यापन के बाद एएसपी सदर हरिशंकर कुमार द्वारा कासिम बाजार थानाध्यक्ष शैलेश कुमार, मुफस्सिल थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार और एसआईओयू की टीम के साथ छापामारी की गई. छापामारी के दौरान ही मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मिर्जापुर बरदह निवासी मोहम्मद सोनू उर्फ हसनैन को गिरफ्तार किया गया.


पुलिस कप्तान लिपि सिंह ने आगे बताया कि इसके पास से 7.65 के तीन पिस्टल, छह मैगजीन और एक मोटरसाइकिल बरामद किया गया. गिरफ्तार हथियार तस्कर ने स्वीकार किया है कि वह हथियारों की आपूर्ति किया करता था. आर्म्स डीलिंग में मिडिलमैन का काम करता था. हथियार बनाने वाले से हथियार लेकर वह दूसरे जगहों पर हथियार बेचा करता था. गिरफ्तार सोनू उर्फ मोहम्मद हसनैन अपने मामा मिर्जापुर बरदह निवासी महफूज के साथ मिलकर हथियारों का धंधा करता था. गिरफ्तार हथियार तस्कर सोनू उर्फ हसनैन आर्म्स डीलिंग में अपना नाम बदलकर हथियारों की डीलिंग करता था. उसने बिहार से बाहर यूपी के कई जिलों के हथियार तस्करों के साथ भी संपर्क होने की बात स्वीकार की है. बिहार से बाहर भी कई बार इसने हथियारों की आपूर्ति की थी. पहले भी वह हथियार तस्करी के मामले में जेल जा चुका है. 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें