ब्रेकिंग
Bihar Teacher News: दे तो दूंगा...पढ़ाना तो आपको पड़ेगा...बहाना नहीं चलेगा, CM सम्राट ने शिक्षकों को लेकर की बड़ी घोषणानिगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का घूसखोर क्लर्क, 15 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ अरेस्टराबड़ी देवी ने बिहार सरकार को लिखा पत्र, 10 सर्कुलर रोड आवास खाली करने के लिए मांगी इतनी मोहलतविक्रमशिला सेतु पर भारी वाहनों की एंट्री पर सख्ती, लापरवाही पर 9 पुलिसकर्मी सस्पेंडNEET UG री-एग्जाम से पहले केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, टेलीग्राम पर इस दिन तक अस्थाई रोकBihar Teacher News: दे तो दूंगा...पढ़ाना तो आपको पड़ेगा...बहाना नहीं चलेगा, CM सम्राट ने शिक्षकों को लेकर की बड़ी घोषणानिगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का घूसखोर क्लर्क, 15 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ अरेस्टराबड़ी देवी ने बिहार सरकार को लिखा पत्र, 10 सर्कुलर रोड आवास खाली करने के लिए मांगी इतनी मोहलतविक्रमशिला सेतु पर भारी वाहनों की एंट्री पर सख्ती, लापरवाही पर 9 पुलिसकर्मी सस्पेंडNEET UG री-एग्जाम से पहले केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, टेलीग्राम पर इस दिन तक अस्थाई रोक

सीवान में बीजेपी नेता के भांजे और बहनोई पर हमले का वीडियो वायरल, बीच सड़क पर बदमाशों ने बरसाई गोलियां

Viral Video: सीवान में पूर्व MLC के रिश्तेदारों पर रोडरेज विवाद में गोलीबारी का वीडियो सामने आया है. हमलावर बीच सड़क पर बीजेपी नेता के बहनोई और भांजे पर गोली चलाते नजर आ रहे हैं.

Viral Video
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Viral Video: बिहार के सीवान जिले में भाजपा के पूर्व विधान पार्षद मनोज कुमार सिंह के भांजे और बहनोई पर हुई गोलीबारी का चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि सड़क पर खड़ी गाड़ी के पास पहले जमकर शोरगुल होता है और फिर अचानक एक व्यक्ति कार से उतरकर दोनों हाथों में हथियार लेकर फायरिंग शुरू कर देता है।


गोली लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच जाती है और लोग जान बचाकर भागते नजर आते हैं। इस हमले में पूर्व एमएलसी के भांजे हर्ष सिंह की मौत हो गई, जबकि उनके बहनोई चंदन सिंह गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज पटना में चल रहा है। यह घटना बुधवार शाम नगर थाना क्षेत्र के आंदर ढाला ओवरब्रिज के पास हुई थी। प्रारंभिक जांच में मामला रोडरेज विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है।


इस घटना के मुख्य आरोपी छोटू कुमार यादव को गुरुवार तड़के करीब 3 बजे मुठभेड़ में गोली लगी। एसपी पूरन कुमार झा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे पकड़ा गया था, लेकिन गिरफ्तारी के दौरान उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया।


आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में कुल चार लोगों की संलिप्तता बताई जा रही है, जिनमें से एक एनकाउंटर में घायल हुआ है, जबकि तीन अन्य की तलाश जारी है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस जांच तेज कर दी गई है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता