ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: सिविल कोर्ट के स्टाफ की गोली मारकर हत्या

SIWAN: बिहार में अपराधी बेखौफ हो गये है। इनमें पुलिस का डर खत्म हो गया है। शायद यही कारण है कि एक के बाद एक क्राइम की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ा

बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: सिविल कोर्ट के स्टाफ की गोली मारकर हत्या
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SIWAN: बिहार में अपराधी बेखौफ हो गये है। इनमें पुलिस का डर खत्म हो गया है। शायद यही कारण है कि एक के बाद एक क्राइम की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ा हुआ है कि वो किसी को भी नहीं छोड़ रहे हैं। इस वक्त की बड़ी खबर सिवान से आ रही है जहां सिविल कोर्ट के स्टाफ को निशाना बनाया गया है। हथियारबंद अपराधियों ने सिविल कोर्ट के चतुर्थवर्गीय कर्मचारी राकेश कुमार उर्फ गोल्डेन की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहराते मौके से फरार हो गये। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। 


मृतक राकेश कुमार उर्फ गोल्डेन सिवान के एडीजे प्रथम की अदालत में पदस्थापित थे। इस घटना से लोगों मे खासा आक्रोश देखने को मिल रहा है। गुस्साएं लोगों ने सदर अस्पताल में जमकर हंगामा मचाया और पुलिस से हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की। घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के छोटपुर गांव की है। बताया जाता है कि गोल्डेन सिविल कोर्ट से अपने घर लौट रहा था तभी अपराधियों ने सिर में गोली मार दी। गोली लगने ही उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। स्थानीय लोग उसे सदर अस्पताल ले गये जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस घटना की सूचना मिलते ही परिजन सदर अस्पताल पहुंचे। 


गुस्साएं लोगों ने सदर अस्पताल में जमकर हंगामा मचाया और पुलिस से कार्रवाई की मांग करने लगे। हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराने की कोशिश की लेकिन लोग हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े थे। पुलिस ने जब कार्रवाई का भरोसा जताया तब लोगों का गुस्सा शांत हुआ। वही घटना की जानकारी मिलते ही जिला जज सदर अस्पताल पहुंचे और परिजनों से पूरी घटना की जानकारी ली। वही मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों से भी इस घटना के संबंध में बातचीत की।