ब्रेकिंग
लखीसराय के अशोक धाम में करंट का कहर, 7 महिलाओं की मौत; घायलों की सूची जारी, मृतकों की पहचान में जुटा प्रशासनBihar News : लखीसराय अशोकधाम हादसे पर सीएम सम्राट ने जताया दुख, घायलों के इलाज के लिए दिए त्वरित निर्देशBihar News : लखीसराय हादसे में बिजली के खंभे ने बढ़ाया कहर, करंट की चपेट में आए श्रद्धालु; भगदड़ से भी बिगड़े हालातअशोक धाम मंदिर में भगदड़ कैसे हुई? भीड़, रास्ते और अव्यवस्था के एंगल से समझिए पूरी घटनाअशोक धाम मंदिर में करंट से हड़कंप, भगदड़ में 7 श्रद्धालुओं की मौत की खबरलखीसराय के अशोक धाम में करंट का कहर, 7 महिलाओं की मौत; घायलों की सूची जारी, मृतकों की पहचान में जुटा प्रशासनBihar News : लखीसराय अशोकधाम हादसे पर सीएम सम्राट ने जताया दुख, घायलों के इलाज के लिए दिए त्वरित निर्देशBihar News : लखीसराय हादसे में बिजली के खंभे ने बढ़ाया कहर, करंट की चपेट में आए श्रद्धालु; भगदड़ से भी बिगड़े हालातअशोक धाम मंदिर में भगदड़ कैसे हुई? भीड़, रास्ते और अव्यवस्था के एंगल से समझिए पूरी घटनाअशोक धाम मंदिर में करंट से हड़कंप, भगदड़ में 7 श्रद्धालुओं की मौत की खबर

सीवान में ज्वेलरी शॉप से 6 लाख की लूट, कस्टमर से भी 12 हजार लूटा, 3 बाइक पर सवार 9 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम, देखिए.. लूट का LIVE वीडियो

SIWAN: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं शायद यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक अपराध की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला सीवान का है जहां 3 बाइक सवार 9 हथियारबंद अप

सीवान में ज्वेलरी शॉप से 6 लाख की लूट, कस्टमर से भी 12 हजार लूटा, 3 बाइक पर सवार 9 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम, देखिए.. लूट का LIVE  वीडियो
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SIWAN: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं शायद यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक अपराध की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला सीवान का है जहां 3 बाइक सवार 9 हथियारबंद अपराधियों ने ज्वेलरी शॉप को निशाना बनाया है। अपराधियों हथियार के बल पर दुकान में घुसकर लाखों रुपये के सोने और चांदी के जेवरात लूट लिये और हथियार लहराते मौके से फरार हो गये। 


घटना एमएच नगर थाना क्षेत्र के उसरी बाजार का है। जहां सिमी ज्वेलर्स शॉप में घुसकर 9 हथियाबंद अपराधियों ने 6 लाख के गहने लूट लिये। सभी तीन बाईक पर सवार होकर पहुंचे थे। जिस वक्त लूट की वारदात को इन लोगों ने अंजाम दिया उस वक्त दुकान में कस्टमर भी बैठे हुए थे। जो ज्वेलरी खरीद रहे थे। इस दौरान दुकान में मौजूद कस्टमर से भी 12 हजार कैश लूट लिया गया है। 




पीड़ित दुकानदार ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस दुकान में लगी सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुटी है। दिनदहाड़े हुई इस लूट की घटना से व्यवसायियों में खासा आक्रोश देखने को मिल रहा है। व्यवसायी बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। 


घटना की जानकारी देते हुए एमएच नगर हसनपुरा थाने के थानाध्यक्ष ने बताया कि 5 से 6 लाख की लूट हुई है। इस दौरान दुकान में मौजूद कस्टमर से भी 12 हजार कैश लूट लिया गया है। फिलहाल इस पूरे मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही सभी बदमाश सलाखों के पीछे होंगे।