ब्रेकिंग
तेजस्वी यादव का बीजेपी पर पलटवार, बोले- दिल्ली की रैली फ्लॉप थी तो इतनी बेचैनी क्यों?✦बेगूसराय में निगरानी का एक्शन: 29 हजार रुपये घूस लेते दारोगा गिरफ्तार, केस से नाम हटाने के लिए मांग रहा था पैसा✦बिहार बोर्ड ने जारी किया लाइब्रेरियन परीक्षा का डमी एडमिट कार्ड, गलती सुधारने का मिला मौका; जानें पूरी प्रक्रिया✦अनंत सिंह की विधायकी पर संकट! विधानसभा सचिवालय ने भेजा नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब✦दिल को दहला देने वाली घटना: मां, पत्नी और दो बच्चों की गला रेतकर हत्या, रेलवे ट्रैक पर मिला परिवार के मुखिया नरेंद्र साहू का शव ✦तेजस्वी यादव का बीजेपी पर पलटवार, बोले- दिल्ली की रैली फ्लॉप थी तो इतनी बेचैनी क्यों?✦बेगूसराय में निगरानी का एक्शन: 29 हजार रुपये घूस लेते दारोगा गिरफ्तार, केस से नाम हटाने के लिए मांग रहा था पैसा✦बिहार बोर्ड ने जारी किया लाइब्रेरियन परीक्षा का डमी एडमिट कार्ड, गलती सुधारने का मिला मौका; जानें पूरी प्रक्रिया✦अनंत सिंह की विधायकी पर संकट! विधानसभा सचिवालय ने भेजा नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब✦दिल को दहला देने वाली घटना: मां, पत्नी और दो बच्चों की गला रेतकर हत्या, रेलवे ट्रैक पर मिला परिवार के मुखिया नरेंद्र साहू का शव

गांव की लड़की से इश्कबाजी पड़ी भारी, कब्रिस्तान में मिला नाबालिग लड़के शव; हत्या की वारदात से सनसनी

Bihar Crime News: सीतामढ़ी में 14 वर्षीय किशोर तौफ़ीक़ की निर्मम हत्या से सनसनी फैल गई। कब्रिस्तान के पास शव मिलने के बाद परिजनों ने कथित प्रेम-प्रसंग को हत्या की वजह बताया है, जबकि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के सीतामढ़ी जिले के चोरौत थाना क्षेत्र के भंटाबाड़ी गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 14 वर्षीय तौफ़ीक़ की निर्मम हत्या के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।


परिजनों का आरोप है कि बदमाशों ने पहले बच्चे की गर्दन पर धारदार हथियार से हमला किया और फिर ईंट से उसका सिर कुचल दिया। शुक्रवार को कब्रिस्तान के पास बच्चे का शव मिलने के बाद गांव में हड़कंप मच गया। मृतक के परिजनों का दावा है कि गांव की ही एक लड़की से बातचीत या कथित प्रेम-प्रसंग को लेकर तौफ़ीक़ की हत्या की गई है। 


हालांकि, इस आरोप की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही चोरौत थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं तथा आरोपियों की पहचान करने का प्रयास जारी है। 


इस बीच, सोशल मीडिया पर तेजाब डालने की भी चर्चा हुई, लेकिन सीतामढ़ी के पुलिस अधीक्षक अमित रंजन ने तेजाब डालने की बात से साफ इनकार किया है। मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत के बाद गांव में गम और गुस्से का माहौल है। ग्रामीण दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। अब सबकी निगाहें पुलिस जांच पर टिकी हैं।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता