Bihar Crime News: सीतामढ़ी जिले के डुमरा थाना क्षेत्र अंतर्गत केथरिया गांव में चर्चित जिला पार्षद पति बैद्यनाथ महतो हत्याकांड को लेकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। फरार चल रहे आरोपी एजाज के घर शुक्रवार को कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही पुलिस ने उसके ऊपर 25 हजार रुपए के इनाम की घोषणा की है।
प्रभारी एसडीपीओ आशीष आनंद के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा यह कार्रवाई की जा रही है। हत्याकांड में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
बता दें कि 12 सितंबर को जिला पार्षद पति बैद्यनाथ महतो की आठ गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में डुमरा थाना प्रभारी मुकेश कुमार और पुलिस अधिकारी आदित्य कुमार को पहले ही निलंबित किया जा चुका है।
वहीं, मुख्य आरोपी त्रिभुवन के पिता अनिल महतो को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस की कुर्की-जब्ती कार्रवाई से फरार आरोपियों पर दबाव बढ़ गया है। फरार एजाज की सूचना देने वाले को पुलिस 25 हजार रुपए का इनाम देगी।





