ब्रेकिंग
बिहार के सरकारी स्कूलों में 1.22 करोड़ का बड़ा घोटाला… 43 मामलों में अवैध निकासी का खुलासा, FIR दर्ज✦ASI की फायरिंग से मचा हड़कंप: गोलीबारी में एक की मौत, तीन गंभीर घायल; जानिए क्या है विवाद?✦छठ-दिवाली पर घर लौटना हुआ आसान... कल से इस रूट पर चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग✦रांची में सोशल मीडिया से हो रही शूटरों की भर्ती, हर वारदात का रेट फिक्स, 3 से 50 हजार तक ऑनलाइन डील✦पटना में नकली पानी के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 4 प्रतिष्ठानों में छापेमारी, डुप्लीकेट बिसलेरी की हजारों बोतलें जब्त✦बिहार के सरकारी स्कूलों में 1.22 करोड़ का बड़ा घोटाला… 43 मामलों में अवैध निकासी का खुलासा, FIR दर्ज✦ASI की फायरिंग से मचा हड़कंप: गोलीबारी में एक की मौत, तीन गंभीर घायल; जानिए क्या है विवाद?✦छठ-दिवाली पर घर लौटना हुआ आसान... कल से इस रूट पर चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग✦रांची में सोशल मीडिया से हो रही शूटरों की भर्ती, हर वारदात का रेट फिक्स, 3 से 50 हजार तक ऑनलाइन डील✦पटना में नकली पानी के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 4 प्रतिष्ठानों में छापेमारी, डुप्लीकेट बिसलेरी की हजारों बोतलें जब्त

छठ-दिवाली पर घर लौटना हुआ आसान... कल से इस रूट पर चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

Chhath Special Train 2026: दीपावली और छठ महापर्व पर पंजाब से बिहार आने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। रेलवे ने त्योहारों की भीड़ को देखते हुए कई फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। इनमें मुजफ्फरपुर होकर गुजरने वाली ट्रेनें..

छठ-दिवाली पर घर लौटना हुआ आसान... कल से इस रूट पर चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग
Ramakant kumar
3 मिनट

Chhath Special Train 2026: दीपावली और छठ महापर्व पर बिहार आने वाले प्रवासियों के लिए रेलवे ने बड़ी राहत दी है. त्योहारों के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने छह जोड़ी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है. इनमें तीन जोड़ी ट्रेनें मुजफ्फरपुर के रास्ते गुजरेंगी. इससे पंजाब से उत्तर बिहार आने वाले यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी.


रेलवे की ओर से लुधियाना, सरहिंद और पूर्व मध्य रेल के विभिन्न स्टेशनों के बीच इन विशेष ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा. पूर्व मध्य रेल की मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने सोमवार को इसकी जानकारी दी. इन ट्रेनों का परिचालन 5 से 13 नवंबर के बीच अलग-अलग निर्धारित तिथियों पर होगा.


मुजफ्फरपुर होकर चलेंगी ये तीन जोड़ी ट्रेनें

1. लुधियाना-दरभंगा स्पेशल (04662/04661)

लुधियाना और दरभंगा के बीच चलने वाली यह स्पेशल ट्रेन 7, 10 और 11 नवंबर को लुधियाना से रवाना होगी. वापसी में 8, 11 और 12 नवंबर को दरभंगा से इसका परिचालन किया जाएगा. यह ट्रेन अगले दिन सुबह 6:55 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी. वहीं वापसी के दौरान दोपहर 3:35 बजे मुजफ्फरपुर में इसका ठहराव होगा.


2. लुधियाना-कोलकाता स्पेशल (04666/04665)

लुधियाना-कोलकाता स्पेशल ट्रेन 6 नवंबर को लुधियाना से और 7 नवंबर को कोलकाता से रवाना होगी. यह ट्रेन मुजफ्फरपुर में सुबह 6:55 बजे पहुंचेगी. वापसी के दौरान दूसरे दिन सुबह 11:50 बजे मुजफ्फरपुर में इसका ठहराव निर्धारित किया गया है.


3. सरहिंद-सहरसा-अंबाला कैंट अनारक्षित स्पेशल (04528/04527)

सरहिंद और सहरसा के बीच चलने वाली अनारक्षित स्पेशल ट्रेन 5, 9 और 12 नवंबर को सरहिंद से खुलेगी. वापसी में 6, 10 और 13 नवंबर को सहरसा से इसका परिचालन होगा. यह ट्रेन मुजफ्फरपुर होते हुए समस्तीपुर और बरौनी के रास्ते सहरसा पहुंचेगी. वापसी में भी मुजफ्फरपुर स्टेशन पर इसका ठहराव रहेगा.


लुधियाना से गया और पूर्णिया के लिए भी ट्रेनें

रेलवे ने लुधियाना से सहरसा, पूर्णिया और गया के बीच भी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है. इन ट्रेनों का परिचालन भी 5 से 13 नवंबर के बीच निर्धारित तिथियों पर किया जाएगा.


त्योहारों के दौरान पंजाब और दूसरे राज्यों से बड़ी संख्या में बिहार के लोग अपने घर लौटते हैं. ऐसे में नियमित ट्रेनों में सीटों की कमी और लंबी वेटिंग लिस्ट के बीच इन स्पेशल ट्रेनों से यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है.