ब्रेकिंग
Bihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्माना

Bihar Crime News: बहन को चाकू मारकर मौत के घाट उतारा, शादी से इनकार करने पर भाई ने ले ली जान

Bihar Crime News: बिहार के शेखपुरा जिले के शेखोपुरसराय क्षेत्र में बुधवार को दिनदहाड़े एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। एक युवती को उसके फुफेरे भाई के साथ शादी करने से इनकार करने पर आरोपी ने चाकू घोंपकर मौत के घाट उतार दिया।

Bihar Crime News
बिहार क्राइम न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के शेखपुरा जिले के शेखोपुरसराय क्षेत्र में बुधवार को दिनदहाड़े एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। एक युवती को उसके फुफेरे भाई के साथ शादी करने से इनकार करने पर आरोपी ने चाकू घोंपकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के विरोध में स्थानीय लोग गुस्से में आ गए और आरोपी को पकड़ कर जमकर पीटा। सूचना मिलते ही शेखोपुरसराय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर थाने ले गई।


जानकारी के अनुसार, मृतका और आरोपी अल्पसंख्यक समुदाय से संबंध रखते थे। मृतका की बड़ी बहन ने बताया कि दोपहर में उनकी बहन अपने छोटे भाई के साथ गली में निकली थी। तभी आरोपी ने उसकी बहन को रोककर जबरन शादी की मांग की। विरोध करने पर आरोपी ने युवती का पीछा किया और सीने में तीन बार चाकू घोंप दिया।


घटना के तुरंत बाद आसपास के लोग और परिवारजन दौड़े और आरोपी को पकड़ लिया। घायल युवती को शेखोपुरसराय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में एसडीपीओ डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि आरोपी नाबालिग का फुफेरा भाई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि मृतका का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया।


घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। स्थानीय प्रशासन ने पुलिस बल तैनात कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। ग्रामीणों का कहना है कि इस घटना ने पूरे इलाके में डर और गुस्सा फैलाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिवार को न्याय दिलाने की प्रक्रिया जारी है।