ब्रेकिंग
नहीं रहे 'गजनी' फिल्म के विलेन प्रदीप रावत, 74 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, फिल्म इंडस्ट्रीज में शोक की लहरबेगूसराय में नशीला स्प्रे छिड़क 48 लाख की चोरी, प्रोफेसर और अधिकारी के घर से नकदी-जेवरात उड़ाएपटना नगर निगम कर्मचारी संघ की महापौर के साथ बैठक, सफाई कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल और तीन सूत्री मांगों पर चर्चापटना हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: अनुकंपा पर बहाल शिक्षकों को मिलेगा नियमित वेतनमान, शिक्षा विभाग को 3 महीने का समयशराबबंदी वाले राज्य में 75 लाख की शराब बरामद, राजस्थान का ड्राइवर गिरफ्तारनहीं रहे 'गजनी' फिल्म के विलेन प्रदीप रावत, 74 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, फिल्म इंडस्ट्रीज में शोक की लहरबेगूसराय में नशीला स्प्रे छिड़क 48 लाख की चोरी, प्रोफेसर और अधिकारी के घर से नकदी-जेवरात उड़ाएपटना नगर निगम कर्मचारी संघ की महापौर के साथ बैठक, सफाई कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल और तीन सूत्री मांगों पर चर्चापटना हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: अनुकंपा पर बहाल शिक्षकों को मिलेगा नियमित वेतनमान, शिक्षा विभाग को 3 महीने का समयशराबबंदी वाले राज्य में 75 लाख की शराब बरामद, राजस्थान का ड्राइवर गिरफ्तार

शराबबंदी वाले राज्य में 25 लाख की शराब जब्त, झारखंड से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप

JAMUI: बिहार में शराबबंदी कानून लागू हुए कई साल बीत गए लेकिन पुलिस और सरकार इस कानून को अबतक सख्त से लागू नहीं कर सकी है। दूसरे राज्यों से शराब की खेप लगातार बिहार के जिलों तक पहुं

शराबबंदी वाले राज्य में 25 लाख की शराब जब्त, झारखंड से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JAMUI: बिहार में शराबबंदी कानून लागू हुए कई साल बीत गए लेकिन पुलिस और सरकार इस कानून को अबतक सख्त से लागू नहीं कर सकी है। दूसरे राज्यों से शराब की खेप लगातार बिहार के जिलों तक पहुंच रही है। ताजा मामला जमुई से सामने आया है जहां पुलिस ने 25 लाख रुपए मूल्य की शराब को जब्त किया है। शराब की खेप झारखंड से बिहार पहुंची थी।


जमुई की सोनो थाने की पुलिस ने 25 लाख की विदेशी शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया है। झारखंड से चकाई होते हुए सोनो की ओर आ रही पिकअप वैन से लगभग ढाई हजार लीटर विदेशी शराब बरामद किया। शराब की सूचना मिलने के बाद जमुई एसपी डॉ शौर्य सुमन के निर्देश पर झाझा डीएसपी राजेश कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था।


पुलिस ने सोनो-बाटिया के बीच में वाहन जांच शुरू किया, तभी चकाई की ओर से आ रही गाड़ी को रोककर उसकी तलाशी ली गई तो भारी मात्रा में शराब देखकर पुलिसकर्मी दंग रह गए। पुलिस ने दोनों तस्करों को गिरफ्तार किया है और उनसे कड़ी पूछताछ में जुटी है और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dheeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता