ब्रेकिंग
बेगूसराय SK महिला कॉलेज में 21 लाख की कथित गड़बड़ी पर बवाल, ABVP ने 4 घंटे तक किया प्राचार्य का घेराव✦प्रेमी के साथ मिलकर बेटी ने किया रिश्तों का कत्ल, पिता की हत्या कर बक्से में छिपाया✦हल्द्वानी में सड़क निरीक्षण के दौरान लड़खड़ाकर गिरे CM पुष्कर सिंह धामी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल✦बिदुपुर में धार्मिक कार्यक्रम में पहुंचे तेजस्वी यादव ने JDU पर कसा तंज, नीतीश कुमार को लेकर कही ये बात✦IPS भानु प्रताप सिंह पर पत्नी पूजा सिंह ने लगाया उत्पीड़न का आरोप, राज्य महिला आयोग ने भेजा समन✦बेगूसराय SK महिला कॉलेज में 21 लाख की कथित गड़बड़ी पर बवाल, ABVP ने 4 घंटे तक किया प्राचार्य का घेराव✦प्रेमी के साथ मिलकर बेटी ने किया रिश्तों का कत्ल, पिता की हत्या कर बक्से में छिपाया✦हल्द्वानी में सड़क निरीक्षण के दौरान लड़खड़ाकर गिरे CM पुष्कर सिंह धामी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल✦बिदुपुर में धार्मिक कार्यक्रम में पहुंचे तेजस्वी यादव ने JDU पर कसा तंज, नीतीश कुमार को लेकर कही ये बात✦IPS भानु प्रताप सिंह पर पत्नी पूजा सिंह ने लगाया उत्पीड़न का आरोप, राज्य महिला आयोग ने भेजा समन

शराबबंदी वाले राज्य में शराब की लूट: देखते ही देखते 100 से अधिक पेटी दारू ले भागे ग्रामीण, महिलाएं भी नहीं रही पीछे

SUPAUL: बिहार में शराबबंदी कानून लागू हुए कई साल बीत गए लेकिन पुलिस और सरकार इस कानून का सख्ती से पालन नहीं करा पा रही है। शराब के शौकीन लोग बोतल देखते ही बेकाबू हो जा रहे हैं। ताज

शराबबंदी वाले राज्य में शराब की लूट: देखते ही देखते 100 से अधिक पेटी दारू ले भागे ग्रामीण, महिलाएं भी नहीं रही पीछे
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SUPAUL: बिहार में शराबबंदी कानून लागू हुए कई साल बीत गए लेकिन पुलिस और सरकार इस कानून का सख्ती से पालन नहीं करा पा रही है। शराब के शौकीन लोग बोतल देखते ही बेकाबू हो जा रहे हैं। ताजा मामला सुपौल से सामने आया है, जहां शराब की जमकर लूट हुई है। शराब लूटने में पुरुषों के साथ साथ महिलाएं भी शामिल रहीं और जिसके हाथ जितनी शराब लगी ले भागे। घटना नदी थाना क्षेत्र के बेलही गांव के पास की है।


दरअसल, मधुबनी के नरहैया ओपी पुलिस ने पिकअप वैन पर शराब ले जा रहे तस्करों को खदेड़ा था। पुलिस से बचने के लिए तस्कर भागते हुए सुपौल पहुंच गए थे। जैसे ही उनकी पिकअप वैन बेलही गांव के पास पहुंची, सड़क किनारे गड्ढे में जा फंसी। गाड़ी के फंसने के बाद तस्कर मौके से फरार हो गए। पिकअप वैन पर करीब 200 पेटी विदेशी शराब लोड थी।


जैसे ही ग्रामीणों को पता चला की पिकअप वैन पर शराब लोड है वे बेकाबू हो गए। गांव के पुरुषों के साथ साथ महिलाओं और बच्चों ने शराब की जमकर लूट की। कोई कार्टन लेकर भागा तो कोई बोरे में शराब की बोतलें ले गया। पुलिस के पहुंचने के पहले आधा से अधिक पिकअप वैन लोगों ने खाली कर दिया। पुलिस के पहुंचने के बाद ग्रामीण मौके से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस लूटी गई शराब की पेटी को तलाश कर रही है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता