ब्रेकिंग
कटिहार DCLR शशांक बर्णवाल पर घूसखोरी का आरोप, प्रभारी मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी से महिलाओं ने की शिकायत स्वतंत्रता दिवस से पहले 78 वीरता पुरस्कारों का ऐलान, 9 कीर्ति चक्र और 19 शौर्य चक्र को मंजूरी, देखिये पूरी लिस्टभोजपुरी बवाल’ में पवन सिंह का दमदार अंदाज, भारती सिंह को पीठ पर बैठाकर लगाए पुश-अप्स, कहा..राजाजी का दिलवा आज टूटेगा नहीं, फट जाएगा‘नशा मुक्त कोशी’ अभियान में बड़ी सफलता, 57 हजार लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद, 1,638 तस्कर गिरफ्तार, 16 अधिकारी सम्मानितबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टकटिहार DCLR शशांक बर्णवाल पर घूसखोरी का आरोप, प्रभारी मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी से महिलाओं ने की शिकायत स्वतंत्रता दिवस से पहले 78 वीरता पुरस्कारों का ऐलान, 9 कीर्ति चक्र और 19 शौर्य चक्र को मंजूरी, देखिये पूरी लिस्टभोजपुरी बवाल’ में पवन सिंह का दमदार अंदाज, भारती सिंह को पीठ पर बैठाकर लगाए पुश-अप्स, कहा..राजाजी का दिलवा आज टूटेगा नहीं, फट जाएगा‘नशा मुक्त कोशी’ अभियान में बड़ी सफलता, 57 हजार लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद, 1,638 तस्कर गिरफ्तार, 16 अधिकारी सम्मानितबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

शिवहर में दो पक्षों के बीच मारपीट के बाद इलाके में तनाव, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

SEOHAR: खबर शिवहर से आ रही है, जहां दो पक्षों के हुई जमकर मारपीट के बाद इलाके में अफरा तफरी मच गई। मारपीट में चार लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया

शिवहर में दो पक्षों के बीच मारपीट के बाद इलाके में तनाव, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SEOHAR: खबर शिवहर से आ रही है, जहां दो पक्षों के हुई जमकर मारपीट के बाद इलाके में अफरा तफरी मच गई। मारपीट में चार लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर मामले के छानबीन में जुट गई है। फिलहाल मारपीट के पीछे की वजह सामने नहीं आई है। घटना नगर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 10 की है।


दरअसल, शुक्रवार की सुबह दो पक्षों के लोग किसी बात को लेकर आपस में भीड़ गए और दोनों तरफ से मारपीट शुरू हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना अध्यक्ष अजय कुमार दल बल के साथ पहुंचे और मारपीट में घायल हुए सभी चार लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। पुलिस इलाके में लगातार कैंप कर रही है और शांति व्यवस्था बनाये रखने को लेकर फ्लैग मार्च निकाला गया है। 


इधर, पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए छापेमारी अभियान चलाकर पांच लोगों को हिरासत में लिया है और सभी को थाने लाकर पूछताछ कर रही है। घटना की जानकारी मिलते ही नगर परिषद के नगर सभापति राजन नंदन सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों पक्षों के लोगों को बुलाकर बातचीत की है।