ब्रेकिंग
Rajgir Mahotsav 2026 : राजगीर महोत्सव में लगेगा मनोरंजन का तड़का! बॉलीवुड नाइट, सूफी संगीत और तांगा दौड़ से गुलजार होंगी शामें✦Bihar News: भागलपुर में सरकारी क्वार्टर में फंदे से लटका मिला दारोगा का शव, हाल ही में जमादार से बने थे सब इंस्पेक्टर; पुलिस महकमे में मचा हड़कंप✦मंत्री जी का PA वसूली के खेल में धराया..! ऊपर से फऱमान आने के बाद ‘माननीय’ ने हटाने को लेकर भेजा पत्र...✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार विधान परिषद चुनाव में शिक्षकों ने दिखाया दम, ग्रेजुएट सीटों पर भी जमकर हुई वोटिंग; जानिए कहां कितनी पड़ी वोट✦Bihar News: : कुख्यात मानव तस्कर मंगरू खलिफा पर ADG का बड़ा एक्शन! SP को FIR दर्ज कर स्पीडी ट्रायल कराने का आदेश, जानें पूरा मामला✦Rajgir Mahotsav 2026 : राजगीर महोत्सव में लगेगा मनोरंजन का तड़का! बॉलीवुड नाइट, सूफी संगीत और तांगा दौड़ से गुलजार होंगी शामें✦Bihar News: भागलपुर में सरकारी क्वार्टर में फंदे से लटका मिला दारोगा का शव, हाल ही में जमादार से बने थे सब इंस्पेक्टर; पुलिस महकमे में मचा हड़कंप✦मंत्री जी का PA वसूली के खेल में धराया..! ऊपर से फऱमान आने के बाद ‘माननीय’ ने हटाने को लेकर भेजा पत्र...✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार विधान परिषद चुनाव में शिक्षकों ने दिखाया दम, ग्रेजुएट सीटों पर भी जमकर हुई वोटिंग; जानिए कहां कितनी पड़ी वोट✦Bihar News: : कुख्यात मानव तस्कर मंगरू खलिफा पर ADG का बड़ा एक्शन! SP को FIR दर्ज कर स्पीडी ट्रायल कराने का आदेश, जानें पूरा मामला

भूमि विवाद में रिटायर्ड सैनिक ने भाई की गोली मारकर की हत्या, रिवॉल्वर के साथ SSP ऑफिस में किया सरेंडर

Bihar Crime News: बिहार के वैशाली जिले के करताहां थाना क्षेत्र के धनुषी गांव में जमीन विवाद को लेकर रिटायर्ड सैनिक ने अपने छोटे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी लाइसेंसी रिवॉल्वर के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचा और सरेंडर कर दिया।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
1 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के वैशाली जिले करताहां थाना क्षेत्र के धनुषी गांव में जमीन विवाद को लेकर एक बड़े भाई ने अपने छोटे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।



मृतक की पहचान 60 वर्षीय सोमनाथ सिंह के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी 65 वर्षीय सुरेश सिंह पूर्व सैनिक बताया जा रहा है। घटना आपसी विवाद के दौरान हुई। 



आरोप है कि बड़े भाई ने अपने लाइसेंसी रिवॉल्वर से छोटे भाई को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी ने हथियार के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचकर सरेंडर कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।



फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। जमीन विवाद में हुई इस हत्या के बाद गांव में मातम और तनाव का माहौल है। पुलिस घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता