ब्रेकिंग
Rajgir Mahotsav 2026 : राजगीर महोत्सव में लगेगा मनोरंजन का तड़का! बॉलीवुड नाइट, सूफी संगीत और तांगा दौड़ से गुलजार होंगी शामें✦Bihar News: भागलपुर में सरकारी क्वार्टर में फंदे से लटका मिला दारोगा का शव, हाल ही में जमादार से बने थे सब इंस्पेक्टर; पुलिस महकमे में मचा हड़कंप✦मंत्री जी का PA वसूली के खेल में धराया..! ऊपर से फऱमान आने के बाद ‘माननीय’ ने हटाने को लेकर भेजा पत्र...✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार विधान परिषद चुनाव में शिक्षकों ने दिखाया दम, ग्रेजुएट सीटों पर भी जमकर हुई वोटिंग; जानिए कहां कितनी पड़ी वोट✦Bihar News: : कुख्यात मानव तस्कर मंगरू खलिफा पर ADG का बड़ा एक्शन! SP को FIR दर्ज कर स्पीडी ट्रायल कराने का आदेश, जानें पूरा मामला✦Rajgir Mahotsav 2026 : राजगीर महोत्सव में लगेगा मनोरंजन का तड़का! बॉलीवुड नाइट, सूफी संगीत और तांगा दौड़ से गुलजार होंगी शामें✦Bihar News: भागलपुर में सरकारी क्वार्टर में फंदे से लटका मिला दारोगा का शव, हाल ही में जमादार से बने थे सब इंस्पेक्टर; पुलिस महकमे में मचा हड़कंप✦मंत्री जी का PA वसूली के खेल में धराया..! ऊपर से फऱमान आने के बाद ‘माननीय’ ने हटाने को लेकर भेजा पत्र...✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार विधान परिषद चुनाव में शिक्षकों ने दिखाया दम, ग्रेजुएट सीटों पर भी जमकर हुई वोटिंग; जानिए कहां कितनी पड़ी वोट✦Bihar News: : कुख्यात मानव तस्कर मंगरू खलिफा पर ADG का बड़ा एक्शन! SP को FIR दर्ज कर स्पीडी ट्रायल कराने का आदेश, जानें पूरा मामला

मंत्री जी का PA वसूली के खेल में धराया..! ऊपर से फऱमान आने के बाद ‘माननीय’ ने हटाने को लेकर भेजा पत्र...

सत्ता के गलियारे से बड़ी खबर सामने आई है। बिहार से जुड़े एक मंत्री के निजी सहायक पर कथित वसूली के खेल का मामला सामने आने के बाद हलचल तेज हो गई। बताया जा रहा है कि बड़े साहब के कार्यालय से निर्देश मिलने के बाद मंत्री जी ने अपने PA को हटाने के लिए पत्र

Bihar News, Minister PA Controversy, Minister Personal Assistant, PA Removal Letter, Bihar Politics News, Minister Office Controversy, वसूली का मामला, मंत्री के पीए पर कार्रवाई, मंत्री जी की फजीहत, सत
© Google
Viveka Nand
3 मिनट

DESK: खबर सत्ता के गलियारे से निकलकर सामने आ रही है. वजीर साहब के पीए ने बड़ा खेल कर दिया. खेल को बड़े साहब के दफ्तर ने धर लिया. बस क्या था...उधऱ से फऱमान आ गया, वसूलीबाज निजी सहायक को हटाओ. फऱमान मिलते ही मंत्री जी ने आनन-फानन में अपने पीए को हटाने का चिट्ठी भेज दिया.


वैसे तो यह खबर, हस्तिनापुर से जुड़ी हुई है, पर वजीर साहब और पीए दोनों बिहार से ही जुड़े हैं. जैसे ही मंत्री के पीए का खेल पकड़ा गया, इसकी खबर तुरंत वजीर साहब के इलाके में पहुंच गई। कानों कान यह सूचना बाहर भी आ गई है. जानकारी के अनुसार, मंत्री जी ने अपनी ही जाति के एक शख्स @@@@ तिवारी  को अपना निजी सचिव बनाकर रखा था. वो शख्स माननीय के इलाके (नेपाल बॉर्डर से सटा क्षेत्र) से ताल्लुक रखता है, बताया जाता है कि वो काफी समय से साथ में काम कर रहा था. 


खबर है कि, मंत्रीजी का स्वजातीय पीए बड़े खेल में धरा गया. वजीर साहब के बॉस के कार्यालय की नजर पहले से थी ही, इसी बीच किसी डील में सबूत हाथ लग गया. बस क्या था, खेल का खुलासा हो गया. जानकार बताते हैं कि, बॉस के कार्यालय से माननीय के पास सख्त निर्देश आया, अपने पीए को तुरंत हटाओ. फरमान सुनते ही,वजीर साहब ने क्षण भर की देर नही की, तुरंत चिट्ठी लिखा और अपने पीए को हटाने की सिफारिश कर दी. पीए को हटाने वाला पत्र भी संबंधित कार्यालय में पहुंच गया है. इस तरह से जिस पीए के जरिए मंत्री जी का कामकाज संभल रहा था, अब उसी को अपने हाथों ही हटाना पड़ा है. 


बता दें, मंत्रीजी बड़ी पार्टी से ताल्लुक रखते हैं. वर्तमान में ऊपरी सदन के सदस्य हैं. पूर्व में चुनाव जीतकर निचले सदन के भी सदस्य रह चुके हैं. हालांकि बाद में सहयोगी दल से समझौते की वजह से उन्हें जीती हुई सीट छोड़नी पड़ी थी.हालांकि पार्टी ने इन्हें ऊपरी सदन भेजकर सम्मान देने का काम किया था. 


फिलहाल, इस पूरे प्रकरण ने मंत्री जी के लिए असहज स्थिति पैदा कर दी है। जिस पीए पर भरोसा करके उन्हें जिम्मेदारी दी गई थी, उसी के कारण अब राजनीतिक स्तर पर सफाई देने की नौबत आ गई है। अब देखना होगा कि पीए को हटाने के लिए भेजे गए पत्र के बाद मामला यहीं ठहरता है या इसका खामियाजा माननीय को भी उठाना पड़ता है. 


रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता