ब्रेकिंग
बिहार बोर्ड ने जारी किया लाइब्रेरियन परीक्षा का डमी एडमिट कार्ड, गलती सुधारने का मिला मौका; जानें पूरी प्रक्रिया✦अनंत सिंह की विधायकी पर संकट! विधानसभा सचिवालय ने भेजा नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब✦दिल को दहला देने वाली घटना: मां, पत्नी और दो बच्चों की गला रेतकर हत्या, रेलवे ट्रैक पर मिला परिवार के मुखिया नरेंद्र साहू का शव ✦Patna Book Fair 2026: पटना पुस्तक मेला में इस बार किताबों के साथ सिनेमा और बिहार का स्वाद भी, जानें कब से शुरू होगा आयोजन✦Bihar Crime News : आर्केस्ट्रा में मचा बवाल, मनपसंद गाना नहीं बजा तो युवक ने बाजा ऑपरेटर को मार दी गोली✦बिहार बोर्ड ने जारी किया लाइब्रेरियन परीक्षा का डमी एडमिट कार्ड, गलती सुधारने का मिला मौका; जानें पूरी प्रक्रिया✦अनंत सिंह की विधायकी पर संकट! विधानसभा सचिवालय ने भेजा नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब✦दिल को दहला देने वाली घटना: मां, पत्नी और दो बच्चों की गला रेतकर हत्या, रेलवे ट्रैक पर मिला परिवार के मुखिया नरेंद्र साहू का शव ✦Patna Book Fair 2026: पटना पुस्तक मेला में इस बार किताबों के साथ सिनेमा और बिहार का स्वाद भी, जानें कब से शुरू होगा आयोजन✦Bihar Crime News : आर्केस्ट्रा में मचा बवाल, मनपसंद गाना नहीं बजा तो युवक ने बाजा ऑपरेटर को मार दी गोली

SBI चकाई बैंक लूटकांड का खुलासा, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार, मुख्य सरगना अब भी फरार

JAMUI: जमुई पुलिस ने चकाई स्थित स्टेट बैंक में हुई लूटकांड मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। हालाकि मुख्य सरगना अब भी फरार है। जिसकी गि

SBI चकाई बैंक लूटकांड का खुलासा, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार, मुख्य सरगना अब भी फरार
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

JAMUI: जमुई पुलिस ने चकाई स्थित स्टेट बैंक में हुई लूटकांड मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। हालाकि मुख्य सरगना अब भी फरार है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। इन अपराधियों के पास से दो देसी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस सहित लूट के हिस्से में मिले 95 हजार 200 रूपये बरामद किया गया है। 


गिरफ्तार अपराधियों मे देवघर नगर थाना क्षेत्र के घनघोर निवासी रंजीत दास और बांका जिला के कटौरिया निवासी रणवीर सिंह ऊर्फ पप्पू सिंह के नाम शामिल है। हालांकि इस मामले अन्य तीन अन्य अपराधी फरार बताये जाते हैं। पुलिस ने जिसकी पहचान नसीम खान हजारीबाग, राजेश दस गया, निरंजन दास गया के रूप में की है।जो फिलहाल पुलिस गिरफ्त से फरार है।


बताते चले कि 18 अप्रैल को दिनदहाड़े दो बाइक पर सवार पांच अपराधियों ने चकाई स्थित स्टेट बैंक शाखा से हथियार के बल पर तीन लाख 15 हजार 520 रूपये नकद सहित 479 ग्राम सोना लूट लिया था। जमुई एसपी शौर्य सुमन ने बताया कि दो बाइक पर सवार पांच अपराधी पूरी प्लानिंग के तहत बीते मंगलवार को एसबीआई चकाई बैंक खुलते ही बैंक स्टाफ के साथ अंदर घुस गए थे और बैंक आए सारे ग्राहकों को बंदूक के नोक पर बंधक बना लिया था। अपराधियो के द्वारा बैंक से 50 लाख लूटने की प्लानिंग थी पर ऐसा हो न सका क्योंकि बैंक में पैसे नही थे। 


जमुई एसपी ने बताया कि यह गैंग 2016 से सक्रिय है। जो कई बार जेल भी गया है। एसपी ने बताया कि पुलिस ने दो अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है जल्द ही अन्य को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।पुलिस तकनीकी सेल के सहारे झारखंड के गिरिडीह, देवघर, चतरा, पलामू,  हजारीबाग तथा बिहार के गया जिले मे लगातार छापेमारी की है। इसी दौरान  चन्द्रमण्डी थाना इलाके के विशनपुर गावं के पास से रंजीत दास और रणवीर सिंह को गिरफ्तार किया गया। दोनों अपराधी अन्य बदमाशों के संपर्क मे थे और बैंक कि रेकी मे लगे थे। दोनो अपराधी को हिस्से का 60-60 हजार मिला था। एसपी ने बताया की लुटे गए पैसे से हथियार खरीदने कि योजना बना रहे थे उसके उपरांत दुमका स्थित सेंटर बैंक को लूटने कि तैयारी मे जुटे थे।


वही जमुई एसपी ने बताया कि इस गिरोह का मास्टरमाइंड नसीम खान और राजेश दास है।राजेश दास साल 2020 से गया सेंट्रल जेल में सजा काट रहा था। जो 24 फरवरी की देर रात गया शहर के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल से शौचालय जाने का बहाना बनाकर देर रात फरार हो गया है। राजेश दास पर  बैंक लूट और डकैती का कई मामले दर्ज है। जमुई एसपी ने बताया कि अन्य सभी फरार अपराधी को पुलिस गिरफ्तार करने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने दावा किया कि मुख्य सरगना जल्द ही सलाखों के पीछे होगा। 

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता