ब्रेकिंग
वैशाली नाव हादसे पर चिराग पासवान ने जताया दुख, अधिकारियों को राहत और मदद पहुंचाने के निर्देश✦राघोपुर नाव हादसे पर CM सम्राट चौधरी ने जताया दुख, 4-4 लाख रुपये मुआवजे का किया ऐलान✦मधेपुरा में पिता पर बेटी की हत्या का आरोप, गुमशुदगी की झूठी रिपोर्ट देकर पुलिस को करता रहा गुमराह✦वैशाली में नाव पलटने से 11 लोगों की मौत, तेजस्वी यादव ने जताया दुख, राहत और बचाव कार्य जारी✦वैशाली में गंगा नदी में नाव पलटी, 8 बच्चों समेत 11 लोगों की मौत✦वैशाली नाव हादसे पर चिराग पासवान ने जताया दुख, अधिकारियों को राहत और मदद पहुंचाने के निर्देश✦राघोपुर नाव हादसे पर CM सम्राट चौधरी ने जताया दुख, 4-4 लाख रुपये मुआवजे का किया ऐलान✦मधेपुरा में पिता पर बेटी की हत्या का आरोप, गुमशुदगी की झूठी रिपोर्ट देकर पुलिस को करता रहा गुमराह✦वैशाली में नाव पलटने से 11 लोगों की मौत, तेजस्वी यादव ने जताया दुख, राहत और बचाव कार्य जारी✦वैशाली में गंगा नदी में नाव पलटी, 8 बच्चों समेत 11 लोगों की मौत

सासाराम में ब्राउन शुगर के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, झारखंड ले जाने की थी तैयारी

SASARAM: सासाराम की नगर थाना पुलिस ने धर्मशाला मोड़ से ब्राउन शुगर के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। इसके पास से 8 ग्राम से अधिक ब्राउन शुगर बरामद किया गया है। जिसकी कीमत

 सासाराम में ब्राउन शुगर के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, झारखंड ले जाने की थी तैयारी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SASARAM: सासाराम की नगर थाना पुलिस ने धर्मशाला मोड़ से ब्राउन शुगर के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। इसके पास से 8 ग्राम से अधिक ब्राउन शुगर बरामद किया गया है। जिसकी कीमत 8 लाख से अधिक बताई जा रही है। 


सासाराम के एसडीपीओ दिलीप कुमार ने बताया कि नगर थाना की पुलिस को सूचना मिली की जानी बाजार का रहने वाला मो.इम्तियाज नामक युवक झारखंड के सिमडेगा के रहने वाले सोनू ठाकुर को मादक पदार्थ ब्राउन शुगर बेच रहा है। इस सूचना के सत्यापन के बाद कार्रवाई की गई तो इम्तियाज एवं सोनू ठाकुर को ब्राउन शुगर के साथ पकड़ लिया गया। 


यह दोनों एक ऑटो से जा रहे थे। पुलिस ने ऑटो भी जब्त किया है तथा उनके दो मोबाइल भी पुलिस ने जब्त कर जांच शुरू कर दी है। बताया जाता है कि ब्राउन शुगर को बिहार से झारखंड भेजने की योजना थी। लेकिन पुलिस ने समय रहते दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। 


रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता