ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

सपना चौधरी हुई गायब ! खोज रही है पुलिस

DESK : नेशनल फेम सिंगर और डांसर सपना चौधरी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। कार हादसे में पुलिस की नोटिस का जवाब नहीं देने पर पुलिस केस दर्ज कर उन्हें दूसरा नोटिस भेजने की तैयारी में है।<stron

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

DESK : नेशनल फेम सिंगर और डांसर सपना चौधरी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। कार हादसे में पुलिस की नोटिस का जवाब नहीं देने पर पुलिस केस दर्ज कर उन्हें दूसरा नोटिस भेजने की तैयारी में है।

इसको भी पढ़ें डॉ. चयनिका की हत्या के आरोपी प्रेमी डॉ. मिर्जा को कोर्ट ने सुनाई उम्र कैद की सजा, लिव इन रिलेशनशिप में थे दोनों

गुरुग्राम के सदर थाना प्रभारी बसंत कुमार ने बताया कि हादसे के संबंध में पूछताछ के लिए पुलिस ने सपना चौधरी को नोटिस दिया था लेकिन उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं दिया गया। अब केस दर्ज किया गया है उन्हें फिर से उन्हें नोटिस भेजा जाएगा।  फॉर्च्यूनर गाड़ी सपना चौधरी के नाम से रजिस्टर्ड है। हादसे के संबंध में पुलिस उनसे पूछताछ कर ये जानना चाहती है कि गाड़ी कौन चला रहा था और दूसरा शख्स कौन था।


बता दें कि 25 दिसंबर देर रात को गुरुग्राम में हीरो होंडा चौक के पास गायिका सपना चौधरी की फॉर्च्यूनर कार को किसी वाहन द्वारा टक्कर मारने की बात सामने आई थी। इसमें सपना के बाल-बाल बचने की बात कही गई थी। हालांकि बाद में पुलिस जांच में सामने आया कि सपना की फॉर्च्यूनर कार को कैंटर चालक ने टक्कर मारी थी। हादसे के वक्त कार में एक चालक व अन्य युवक था जिन्होंने हादसे की शिकायत पुलिस को नहीं दी थी।


बता दें कि सिंगर और डांसर सपना चौधऱी इस हादसे के बाद बिहार की राजधानी पटना में एक न्यू ईय़र कार्यक्रम में शरीक होने वाली थी। पटनावासियों की सपना चौधरी के ठुमके का बेसब्री से इंतजार था। लेकिन इस बीच हुए सड़क हादसे की वजह से आखिरी क्षणों में पटना आने का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया था।