ब्रेकिंग
Bihar News : पीएम मोदी की वैशाली रैली में उमड़ेगा जनसैलाब! मगध, तिरहुत, सारण और मिथिला से जुटेंगे लोग, NDA ने बनाया बड़ा प्लान✦Bihar News : बिहार में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, अब 4.25 रुपये प्रति यूनिट की दर से मिलेगी बिजली; दो करोड़ लोगों को होगा फायदा✦Bihar News : बिहार में 3 मंजिला मकान-दुकान बनाने वालों को बड़ी राहत, नक्शा पास कराने का झंझट खत्म; 30 दिन में ऑटो अप्रूवल✦Bihar News: छठ घाट जाने से पहले जरूर जान लें ये नंबर! बिहार के 10 हजार से ज्यादा घाटों पर 24 घंटे बिजली, सरकार का बड़ा इंतजाम✦Bihar weather: बिहार में बढ़ेगा ठंड का असर, सुबह कोहरा और रात में गिरेगा पारा; इन जिलों में बारिश के आसार✦Bihar News : पीएम मोदी की वैशाली रैली में उमड़ेगा जनसैलाब! मगध, तिरहुत, सारण और मिथिला से जुटेंगे लोग, NDA ने बनाया बड़ा प्लान✦Bihar News : बिहार में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, अब 4.25 रुपये प्रति यूनिट की दर से मिलेगी बिजली; दो करोड़ लोगों को होगा फायदा✦Bihar News : बिहार में 3 मंजिला मकान-दुकान बनाने वालों को बड़ी राहत, नक्शा पास कराने का झंझट खत्म; 30 दिन में ऑटो अप्रूवल✦Bihar News: छठ घाट जाने से पहले जरूर जान लें ये नंबर! बिहार के 10 हजार से ज्यादा घाटों पर 24 घंटे बिजली, सरकार का बड़ा इंतजाम✦Bihar weather: बिहार में बढ़ेगा ठंड का असर, सुबह कोहरा और रात में गिरेगा पारा; इन जिलों में बारिश के आसार

समस्तीपुर: शराब पीने से मना करना पड़ गया महंगा, नशेड़ी पति ने गोली मारकर कर दी पत्नी की हत्या

SAMASTIPUR: बिहार में कोरोना का कहर जारी है। तेजी से बढ़ता कोरोना संक्रमण रुकने का नाम नहीं ले रहा है वही आपराधिक घटनाएं भी थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला विभूतिपुर थाना क्

समस्तीपुर: शराब पीने से मना करना पड़ गया महंगा, नशेड़ी पति ने गोली मारकर कर दी पत्नी की हत्या
Santosh Singh
2 मिनट

SAMASTIPUR: बिहार में कोरोना का कहर जारी है। तेजी से बढ़ता कोरोना संक्रमण रुकने का नाम नहीं ले रहा है वही आपराधिक घटनाएं भी थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंघिया बुजुर्ग में सामने आया है। जहां एक नशेड़ी पति को शराब पीने से रोकना एक पत्नी को काफी महंगा पड़ गया। नशे की हालत में पति ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। 


मृतका की पहचान गांव के ही शंकर महतो की पत्नी ममता देवी के रूप में हुई है। घटना की सूचन मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन शुरू की। बताया जाता है कि सिंघियाघाट में सब्जी आढ़त चलाने वाला नशेड़ी शंकर महतो ने हाल ही में एक पिस्तौल खरीदी थी। पति को शराब नहीं पीने की बात पत्नी ने कही थी। इस दौरान मामूली कहासूनी के क्रम में नशेड़ी पति ने पत्नी पर गोली चला दी।


गोली महिला के गर्दन के निकट लगी और आर-पार हो गई।घटना के बाद उसके नशेड़ी पति ने जख्मी पत्नी को एक वाहन पर लादकर समस्तीपुर स्थित निजी अस्पताल के बाद डीएमसीएच के निकट एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां इलाज के दौरान जख्मी महिला की मौत हो गई। पत्नी की मौत के बाद वह मौके से फरार हो गया। मृतका दो बच्चे की मां बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।