ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

अब समस्तीपुर में जहरीली शराबकांड, सेना के 2 जवान समेत चार लोगों की मौत

SAMASTIPUR : बिहार के जहरीली शराबकांड थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. गोपालगंज और पश्चिम चंपारण के बाद अब समस्तीपुर जिले में जहरीली शराब पीने से चार लोगों की मौत हो गई है. वहीं, आधा

अब समस्तीपुर में जहरीली शराबकांड, सेना के 2 जवान समेत चार लोगों की मौत
First Bihar
3 मिनट

SAMASTIPUR : बिहार के जहरीली शराबकांड थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. गोपालगंज और पश्चिम चंपारण के बाद अब समस्तीपुर जिले में जहरीली शराब पीने से चार लोगों की मौत हो गई है. वहीं, आधा दर्जन से ज्यादा लोग बीमार बताये जा रहे हैं. मृतकों में एक सेना का जवान और एक बीएसएफ का एसआई भी शामिल है. 


दरअसल, समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना क्षेत्र के रुपौली पंचायत में चार लोगों की मौत जहरीली शराब पीने के कारण हो गई. इन सभी ने एक ही जगह से खरीद कर शराब पी थी. मरने वालों में चकसीमा निवासी सुरेंद्र राय का बेटा सेना का जवान मोहन कुमार (27), दीगल चकसीमा का बीएसएफ एसआई विनय कुमार सिंह (53), संग्रामपुर निवासी विश्वनाथ चौधरी के बेटे श्याम नंदन चौधरी (50) और रुपौली निवासी महेश्वर राय के बेटे वीरचंद्र राय (35) के नाम शामिल हैं. 


बीमार लोगों में दीगल चकसीमा निवासी बेंगा राय, अभिलाख राय, सुमन कुमार, दीपक कुमार, कुंदन कुमार आदि के नाम शामिल हैं. मिली जानकारी के अनुसार, सभी लोगों ने एक साथ एक दुकान से खरीद कर शराब पी थी. देर शाम शराब पीने के बाद रात में उनकी तबीयत खराब होने लगी. कुछ लोगों को पेट दर्द और उल्टी की शिकायत थी और आंख की रोशनी चली गई. 


मिली जानकारी के अनुसार, सेना के दोनों जवान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. जबकि बाकी लोगों के परिजनों ने उनका अंतिम संस्कार करने की तैयारी की जा रही है. बीमार लोगों का इलाज पटोरी से बाहर निजी अस्पताल में चल रहा है, जिसमें बहुत लोगों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है. हालांकि इस घटना की पुष्टि अभी पुलिस सूत्रों के द्वारा नहीं की गई है. 


इधर पोस्टमार्टम कर्मी नागेंद्र मलिक का कहना है कि मृतकों ने शराब पी है. शराब पीने की वजह से ही सबकी जान गई है. उन्होंने कहा कि लाश से शराब की बू आ रही है. थोड़ी देर में पोस्टमार्टम किया जाएगा इससे साड़ी बातें स्पष्ट हो जाएंगी.


मामले पर डीएसपी ओमप्रकाश अरुण ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है और लोगों के शव को पोस्टमार्टम में भेजने की तैयारी की जा रही है. छानबीन और पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा. 


बता दें कि बिहार में एक सप्ताह के अन्दर जहरीली शराब पीने की वजह से 32 लोगों की मौत हो गई है. गोपालगंज से मिले ताजा अपडेट के अनुसार, जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या अब 13 हो गयी है. वहीं, बेतिया में 15 लोग अबतक जान गंवा चुके हैं. अभी कई और लोग भी बीमार बताये जा रहे हैं. 

टैग्स