ब्रेकिंग
जमुई की घटना पर तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, X पर वीडियो शेयर कर जमकर बरसेMDR का विरोध: 2000 से ज्यादा का पेट्रोल-डीजल-CNG लेने पर UPI से पेमेंट नहीं!, सिर्फ देना होगा कैशबंगाल में बैठे थे मालिक, पूर्णिया में हो गई रजिस्ट्री... आखिर कैसे हुआ यह फर्जीवाड़ा? शिकायत पर DM ने तलब की रिपोर्टजमुई वायरल वीडियो मामले पर गरमाई सियासत, राहुल गांधी ने बिहार में कानून-व्यवस्था पर उठाए सवालBihar Crime News: दो दिन से लापता युवक का पोखर में मिला शव, प्रेम प्रसंग में हत्या का आरोपजमुई की घटना पर तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, X पर वीडियो शेयर कर जमकर बरसेMDR का विरोध: 2000 से ज्यादा का पेट्रोल-डीजल-CNG लेने पर UPI से पेमेंट नहीं!, सिर्फ देना होगा कैशबंगाल में बैठे थे मालिक, पूर्णिया में हो गई रजिस्ट्री... आखिर कैसे हुआ यह फर्जीवाड़ा? शिकायत पर DM ने तलब की रिपोर्टजमुई वायरल वीडियो मामले पर गरमाई सियासत, राहुल गांधी ने बिहार में कानून-व्यवस्था पर उठाए सवालBihar Crime News: दो दिन से लापता युवक का पोखर में मिला शव, प्रेम प्रसंग में हत्या का आरोप

लॉकडाउन के बीच समस्तीपुर में नाबालिग से गैंगरेप, जांच में जुटी पुलिस

SAMASTIPUR : बिहार में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं. सरकार के लाख दावे के बीच महिलाओं के साथ बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. ताजा म

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

SAMASTIPUR : बिहार में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं. सरकार के लाख दावे के बीच महिलाओं के साथ बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं.  ताजा मामला समस्तीपुर के अंगारघाट थाना इलाके की है, जहां लॉकडाउन के दौरान एक नाबालिग के साथ चार युवकों ने गैंगरेप की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. 

जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि रविवार की शाम 4 बजे पीड़िता नाबालिग किशोरी बिरनामा चौर में अकेले बकरी चरा रही थी.तभी इलाके के ही रहने वाले चार युवक वहां पहुंचे और नाबालिक को अकेला देख चारों ने युवकों ने दरिंदगी की.  इसी बीच पीड़िता के चिल्लाहट की आवाज सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग वहां पहुंचे.

पर लोगों को अपनी ओर आता देख सभी आरोपी घटनास्थल से भागने लगा. भागने के दौरान ही आरोपित युवकों में से एक का बाइक घटनास्थल पर ही छूट गया. पुलिस ने पीड़िता के बयान पर चार युवकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर  घटना स्थल से आरोपियों का एक बाइक जब्त कर लिया है. इस बारे में पुलिस ने बताया कि पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है. पीड़िता की मेडिकल जांच कराई गई है. नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए उनके संभावित ठिकानों पर छापामारी की जा रही है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ramesh Rai

FirstBihar संवाददाता