ब्रेकिंग
एक्टर राजपाल यादव को बड़ा झटका, हाई कोर्ट ने बरकरार रखी सजा; 3 महीने जेल और 7.35 करोड़ जुर्मानाउपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन का गयाजी दौरा कल, दौरे को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी; इन मार्गों पर जाने से बचेंपिता के सामने 7 साल की मासूम बेटी की कुदाल से काट कर हत्या, नाराज लोगों ने आरोपी के घर को लगाई आगRERA का डंडा: बिहार के इस 'बिल्डर' पर 75 लाख का जुर्माना...ग्राहकों को दे रहा था धोखा, बिना निबंधन Vishnu Vihar का कर रहा था प्रचार-प्रसार... Bihar News : खस्सी' की जगह परोसा चिकन, निकाह के भोज में मचा बवाल, बारात में चली लाठी-डंडेएक्टर राजपाल यादव को बड़ा झटका, हाई कोर्ट ने बरकरार रखी सजा; 3 महीने जेल और 7.35 करोड़ जुर्मानाउपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन का गयाजी दौरा कल, दौरे को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी; इन मार्गों पर जाने से बचेंपिता के सामने 7 साल की मासूम बेटी की कुदाल से काट कर हत्या, नाराज लोगों ने आरोपी के घर को लगाई आगRERA का डंडा: बिहार के इस 'बिल्डर' पर 75 लाख का जुर्माना...ग्राहकों को दे रहा था धोखा, बिना निबंधन Vishnu Vihar का कर रहा था प्रचार-प्रसार... Bihar News : खस्सी' की जगह परोसा चिकन, निकाह के भोज में मचा बवाल, बारात में चली लाठी-डंडे

समस्तीपुर में अपराधियों ने घर में घुसकर पत्रकार और उनकी बेटी को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

SAMASTIPUR : बड़ी खबर समस्तीपुर से है, जहां देर रात अपराधियों ने घर में घुसकर पत्रकार और उनकी बेटी को गोली मारकर गंभीर रुप से घायल हो कर दिया. &nbs

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

SAMASTIPUR : बड़ी खबर समस्तीपुर से  है, जहां देर रात अपराधियों ने घर में घुसकर पत्रकार और उनकी बेटी को गोली मारकर गंभीर रुप से घायल हो कर दिया.   

पत्रकार और उनकी बेटी को  पैर में गोली लगी है. गोलीबारी की बारदात के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने दोनों को सदर अस्पताल में भर्ती काराया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है.  

बताया जाता है कि गुरुवार की  देर रात दो बाइक पर सवार होकर चार की संख्या में आए अपराधियों ने पत्रकार के घर घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी औऱ फरार हो गए.  मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखे बरामद कर लिए हैं और मामले की जांच में जुट गई है.वहीं पत्रकार श्रवण कुमार का कहना है कि जब हम दरवाजे पर बैठे हुए थे तभी बाइक सवार अपराधी वहां आए और फायरिंग करना शुरू कर दिया. जिसमें उनकी बेटी को भी गोली लग गई.   दो गोली उनकी बेटी के  पैर में  और एक पत्रकार के पैर में लगी है.