ब्रेकिंग
सावन की सोमवारी पर बड़ा हादसा! अशोक धाम मंदिर में करंट के बाद भगदड़, 10 श्रद्धालुओं की मौत की खबरबिहार का ‘मंगल राज’! कांवर लेकर निकले श्रद्धालु की बीच रास्ते गोली मारकर हत्याबिहार में आज फिर झमाझम बारिश! 25 जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में सावधानीबूढ़ी गंडक में डूबे तीन किशोर, पांच दोस्त निकले थे नहाने, SDRF और गोताखोरों का सर्च ऑपरेशन जारीमुजफ्फरपुर में अपराधियों का तांडव: बाबा गरीबनाथ धाम जा रहे कांवरिया को मारी गोली, हालत गंभीरसावन की सोमवारी पर बड़ा हादसा! अशोक धाम मंदिर में करंट के बाद भगदड़, 10 श्रद्धालुओं की मौत की खबरबिहार का ‘मंगल राज’! कांवर लेकर निकले श्रद्धालु की बीच रास्ते गोली मारकर हत्याबिहार में आज फिर झमाझम बारिश! 25 जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में सावधानीबूढ़ी गंडक में डूबे तीन किशोर, पांच दोस्त निकले थे नहाने, SDRF और गोताखोरों का सर्च ऑपरेशन जारीमुजफ्फरपुर में अपराधियों का तांडव: बाबा गरीबनाथ धाम जा रहे कांवरिया को मारी गोली, हालत गंभीर

समस्तीपुर की लड़की से मुजफ्फरपुर में हैवानियत, बेहोशी की हालत में सड़क पर मिली, शरीर पर नहीं थे एक भी कपड़े

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। सड़क किनारे बेहोशी की हालत में लड़की के मिलने के बाद इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई। 15 साल की किशोरी को जिस व

समस्तीपुर की लड़की से मुजफ्फरपुर में हैवानियत, बेहोशी की हालत में सड़क पर मिली, शरीर पर नहीं थे एक भी कपड़े
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। सड़क किनारे बेहोशी की हालत में लड़की के मिलने के बाद इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई। 15 साल की किशोरी को जिस वक्त बरामद किया गया, कपड़ों के नाम पर उसके शरीर पर कुछ भी नहीं था।


दरअसल, सकरा थाना क्षेत्र के हरसिंगपुर लौतन गांव में पंचायत भवन के पास गुरुवार को सड़क किनारे एक किशोरी बेहोशी की हालत में मिली है। आशंका जताई जा रही है कि युवती के साथ दुष्कर्म करने के बाद बदमाशों ने उसे निर्वस्त्र कर सड़क के किनारे फेंक दिया है और वहां से फरार हो गए हैं।


स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे मुरौल पीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया है, जहां से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए SKMCH भेज दिया है। किशोरी समस्तीपुर के चकमेहसी की रहने वाली बताई जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि नशाखुरानी गिरोह के सदस्यों ने को अपना निशाना बनाया है। लड़की के पिता को नशे की हालत में समस्तीपुर से बरामद किया गया है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता