ब्रेकिंग
कटिहार DCLR शशांक बर्णवाल पर घूसखोरी का आरोप, प्रभारी मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी से महिलाओं ने की शिकायत स्वतंत्रता दिवस से पहले 78 वीरता पुरस्कारों का ऐलान, 9 कीर्ति चक्र और 19 शौर्य चक्र को मंजूरी, देखिये पूरी लिस्टभोजपुरी बवाल’ में पवन सिंह का दमदार अंदाज, भारती सिंह को पीठ पर बैठाकर लगाए पुश-अप्स, कहा..राजाजी का दिलवा आज टूटेगा नहीं, फट जाएगा‘नशा मुक्त कोशी’ अभियान में बड़ी सफलता, 57 हजार लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद, 1,638 तस्कर गिरफ्तार, 16 अधिकारी सम्मानितबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टकटिहार DCLR शशांक बर्णवाल पर घूसखोरी का आरोप, प्रभारी मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी से महिलाओं ने की शिकायत स्वतंत्रता दिवस से पहले 78 वीरता पुरस्कारों का ऐलान, 9 कीर्ति चक्र और 19 शौर्य चक्र को मंजूरी, देखिये पूरी लिस्टभोजपुरी बवाल’ में पवन सिंह का दमदार अंदाज, भारती सिंह को पीठ पर बैठाकर लगाए पुश-अप्स, कहा..राजाजी का दिलवा आज टूटेगा नहीं, फट जाएगा‘नशा मुक्त कोशी’ अभियान में बड़ी सफलता, 57 हजार लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद, 1,638 तस्कर गिरफ्तार, 16 अधिकारी सम्मानितबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

समाजसेवी की गोली मारकर हत्या, परिजनों में मचा कोहराम

JAMUI : जमुई जिले के लक्ष्मीपुर प्रखंड अंतर्गत ककनचौर पंचायत के 52 वर्षीय कोदन यादव की हत्या अज्ञात हमलावरों ने काजूबगान ककनचौर मोड़ पर गोली मार कर दी. उपस्थित ग्रामीणों ने बताया क

समाजसेवी की गोली मारकर हत्या, परिजनों में मचा कोहराम
First Bihar
2 मिनट

JAMUI : जमुई जिले के लक्ष्मीपुर प्रखंड अंतर्गत ककनचौर पंचायत के 52 वर्षीय कोदन यादव की हत्या अज्ञात हमलावरों ने काजूबगान ककनचौर मोड़ पर गोली मार कर दी. उपस्थित ग्रामीणों ने बताया कि जब अपने-अपने खेतों में लगे धान की फसल देखने निकलें तो किसी की नजर रोड किनारे गिरे पड़े मोटरसाइकिल पर पड़ी. उसके कुछ दूरी पर धान के खेत के बगल में सिनवार के झाड़ियों में एक मृतक शरीर को देखकर इसकी सूचना ग्रामीणों को दी.


देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी. मृतक की पहचान हदहदिया निवासी स्व. धतुरी यादव के पुत्र कोदन यादव के रूप में हुई. मृतक की पत्नी सीयावती देवी ने बताया कि मेरे पति किसी काम से अपने मामा के घर तेतरिया चौडीहा गए हुए थे और उनसे दूरभाष पर बात हुई कि हम सुबह घर वापस लौट रहें हैं. फिर ना जाने किसके कहने पर या किस कारण वो रात में घर वापस लौट रहे थे. उसके बाद अगले दिन सुबह 7:30 बजे के करीब मुझे सूचना मिली कि मेरे पति को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी है.


घटनास्थल पर पहुंचते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. मौके पर पहुंची लक्ष्मीपुर थानाध्यक्ष रविन्द्र प्रसाद, एसआई नागेश्वर तिवारी व नरेन्द्र सिंह दल-बल के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जमुई भेज दिया गया. वहीं थानाध्यक्ष रविन्द्र प्रसाद ने उपस्थित ग्रामीणों को अपराधी की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया.  

टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता