ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल✦बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल

सहरसा में धक्का मार गाड़ी से गश्ती, क्राइम कंट्रोल पर उठे सवाल

बिहार के सहरसा में पुलिस की धक्का मार गाड़ी की तस्वीरें सामने आने के बाद पुलिसिंग व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। रेलवे पटरी पर खराब वाहन को धक्का मारते पुलिसकर्मी नजर आए, जिससे बड़ा हादसा भी हो सकता था। मेंटेनेंस की लापरवाही पर उठी उंगलियां।

Bihar
चल यार धक्का मार
© REPOTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAHARSA:एक और जहां बढ़ते क्राइम को लेकर सरकार की किरकिरी हो रही है। बीते दिनों पटना में गोपाल खेमका,सिवान में ट्रिपल मर्डर सहित अन्य जिलों में हो रही लगातार आपराधिक वारदातों के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ हे रहे हैं। वहीं विपक्ष बढ़ते क्राईम को लेकर सरकार को घेरने में लगी है। वहीं,सहरसा पुलिस की धक्का मार गाड़ी के कारण अब किरकिरी हो रही है। 


क्राईम कंट्रोल के लिए थानों में गाड़ी की कमी नहीं है, कमी है तो गाड़ी के रख-रखाव और मेंटेनेंस की है। हम बात कर रहे है सहरसा के धक्का मार पुलिस की गाड़ी की,जिसे पुलिस कर्मी धक्का मारते दिखे। रेलवे पटरी के बीचों बीच धक्का मारकर गाड़ी को ढाला से बाहर निकाला गया। गनीमत थी कि उस वक्त कोई ट्रेन नहीं थी,नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। किसी तरह सहरसा सदर की पुलिस खराब गाड़ी को थाने तक ले गयी। ऐसे में सरकार के क्राईम कंट्रोल पर किए जाने वाले दावों का पुलिस वाले और उसकी खराब गाड़ी हवा निकालने का काम कर रही है। ऐसे में क्राईम कंट्रोल कैसे हो पायेगा? 


बता दें कि पुलिस को हाईटेक बनाने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पिछले दिनों 19 जून 2025 को 520 फोर व्हीलर और 98 टू व्हीलर वाहनों को हरी झंडी दिखाकर लोकार्पण किया था और यह कहा  था कि इन पुलिस वाहनों से राज्य में पुलिंसिंग की कार्य क्षमता और दक्षता बढ़ेगी जिससे विधि व्यवस्था बनाये रखने में मदद मिलेगी। बिहार के थानों को नीतीश कुमार ने चार पहिया और दो पहिया वाहनों से लैस किया लेकिन रखरखाव के कारण इस तरह की तस्वीरें सामने आती है। जो तस्वीर सहरसा से सामने आई है। जो कई सवाल खड़ा कर रहा है।  


रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता