ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

सलवार सूट सिलवाने गई नाबालिग लड़की के साथ टेलर मास्टर ने की रेप की कोशिश, आरोपी एजाज अहमद को पुलिस ने भेजा जेल

SAHARSA: सलवार सूट सिलवाने गई नाबालिग लड़की के साथ टेलर मास्टर द्वारा छेड़खानी किये जाने और दुष्कर्म की कोशिश किये जाने का मामला सहरसा से सामने आया है। जहां सदर थाना क्षेत्र के नया

सलवार सूट सिलवाने गई नाबालिग लड़की के साथ टेलर मास्टर ने की रेप की कोशिश, आरोपी एजाज अहमद को पुलिस ने भेजा जेल
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SAHARSA: सलवार सूट सिलवाने गई नाबालिग लड़की के साथ टेलर मास्टर द्वारा छेड़खानी किये जाने और दुष्कर्म की कोशिश किये जाने का मामला सहरसा से सामने आया है। जहां सदर थाना क्षेत्र के नया बाजार इलाके में रहकर बच्ची पढ़ाई करती थी। अररिया जिले के नरपतगंज की रहने वाली नाबालिग बच्ची दर्जी को सलवार सूट का कपड़ा देने पहुंची थी। तभी टेलर मास्टर ने कपड़े का नाप लेने के बहाने छेड़खानी करने लगा। 


जब लड़की ने विरोध किया तो कैंची से हमला करने की बात कह उसकी इज्जत लूटने की कोशिश दर्जी ने की। हालांकि बच्ची ने तब साहस दिखाते हुए किसी तरह टेलर मास्टर को धक्का देकर वहां से भाग निकली। जिसके बाद आसपास के लोग दुकान पर जुट गये और हंगामा करने लगे। इसकी सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने टेलर मास्टर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उसे लेकर सदर थाना पहुंची जहां टेलर मास्टर से पूछताछ की गयी। 


वही नाबालिग बच्ची ने बताया कि वे मां और भाई के साथ सहरसा में रहकर पढ़ाई करती है। सोमवार की देर शाम कपड़ा सिलवाने के लिए नया बाजार स्थित फेमस बूटिका (ट्रेलर सेंटर) गई थी। जिसके मालिक सदर थाना क्षेत्र के नरियार गांव, वार्ड नंबर - 9 निवासी मीर अब्दुल कयूम के पुत्र एजाज अहमद कपड़े का नाप लेने के बहाने उनका हाथ पकड़ लिया और दुकान के अंदर जबरन खींच लिया। 


फिर दुकान का दरवाजा बंद कर उनके शरीर पर हाथ फेरने लगा। जिसका लड़की ने विरोध किया तो कैंची दिखाकर उसे डराने लगा। कहने लगा कि शोर मचाया तो बुरा अंजाम होगा। फिर सोफा पर पटक दिया और रेप करने की कोशिश की गयी। इस दौरान उसने लड़की के कपड़े को भी फाड़ डाला। लेकिन लड़की ने हिम्मत नहीं हारी उसने जोर से टेलर मास्टर को धक्का दिया जिससे वो गिर गया जिसके बाद वो किसी तरह दर्जी के चंगुल से भाग निकली। 


वहां से भागकर वो अपने घर पहुंची जहां अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद लोग दर्जी की दुकान पर पहुंच गये और हंगामा करने लगे। तभी हंगामे की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। जिसके बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया और उसे थाने पर लाया गया। जहां उससे पूछताछ की गयी जिसके बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया। पीड़िता का कहना था कि ऐसे टेलर मास्टर को फांसी की सजा होनी चाहिए। 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता