ब्रेकिंग
मां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकी

SAHARSA NEWS: CM नीतीश के कार्यक्रम में मछली लूटने वालों के खिलाफ FIR दर्ज, वायरल वीडियो के आधार पर की जा रही पहचान

SAHARSA: सहरसा के कहरा प्रखंड क्षेत्र के अमरपुर पंचायत में एक सरकारी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आए हुए थे। मत्स्य विभाग की ओर से मछलियों की प्रदर्शनी लगायी गयी थी।

SAHARSA NEWS: CM नीतीश के कार्यक्रम में मछली लूटने वालों के खिलाफ FIR दर्ज, वायरल वीडियो के आधार पर की जा रही पहचान
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAHARSA: सहरसा के कहरा प्रखंड क्षेत्र के अमरपुर पंचायत में एक सरकारी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आए हुए थे। मत्स्य विभाग की ओर से मछलियों की प्रदर्शनी लगायी गयी थी। लेकिन मुख्यमंत्री के जाते ही लोगों ने सारा मछली लूट लिया। जिसके कारण मत्स्य विभाग को 45 हजार रूपये का नुकसान सहना पड़ गया। 


मछली लूट की घटना के पांच दिन बाद सोनबरसा कचहरी ओपी में एफआईआर दर्ज कराया गया है। आवेदन में मत्स्य विभाग के सीईओ राजीव कुमार ने बताया कि बीते 20 सितंबर को मुख्यमंत्री का कार्यक्रम महंत मिट्ठू दास उच्च विद्यालय अमरपुर में था। जिसमे विभिन्न विभागों के साथ मत्स्य विभाग को भी स्टॉल लगाने का निर्देश मिला था। 


जिला मत्स्य विभाग के द्वारा एफपीओ को भी एक स्टॉल पर अपने संगठन द्वारा किए जा रहे क्रिया कलाप का प्रदर्शनी लगाने का निर्देश दिया गया था। जिसके कारण एफपीओ द्वारा एक बायोफ्लॉक टैंक, फिश फीड, फिश मेडिसिन का प्रदर्शनी लगाया गया था। टैंक में सौ किलो जिंदा मछली को रखा गया था। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम समाप्त होने के बाद ग्रामीण और कुछ बच्चे टैंक में उछल कूद करने लगे।


 टैंक को क्षतिग्रस्त कर मछली लेकर भाग गये। इस घटना से विभाग को 45 हजार का नुकसान हुआ। आवेदन पर एफआईआर दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दी गई है। वही मछली लूट में शामिल ग्रामीणों की पहचान वीडियो के आधार पर की जा रही है। बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिवारी स्थित मां विषहरा मंदिर का उद्घाटन के बाद अमरपुर हाई स्कूल मैदान में लगे स्टॉल का निरीक्षण किया था और कई योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया था। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता