ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

बिहार: पुलिस कांस्टेबल निकला अपनी प्रेग्नेंट पत्नी का हत्यारा : वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

SAHARSA : सहरसा में पिछले दिनों एक पुलिस कांस्टेबल की पत्नी की हत्या का मामला सामने आया था। कांस्टेबल इलेक्शन ड्यूटी पर कैमूर गया हुआ था कि इसी दौरान उसकी गर्भवती पत्नी की हत्

बिहार: पुलिस कांस्टेबल निकला अपनी प्रेग्नेंट पत्नी का हत्यारा : वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
Mukesh Srivastava
3 मिनट

SAHARSA : सहरसा में पिछले दिनों एक पुलिस कांस्टेबल की पत्नी की हत्या का मामला सामने आया था। कांस्टेबल इलेक्शन ड्यूटी पर कैमूर गया हुआ था कि इसी दौरान उसकी गर्भवती पत्नी की हत्या कर दी गई। पुलिस लाइन स्थित सरकारी आवास से महिला का शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। महिला की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके अपने सिपाही पति ने कराई थी।


दरअसल, बीते 1 जून को सदर थानाक्षेत्र के सहरसा पुलिस लाइन स्थित सरकारी क्वार्टर में सिपाही मिलन कुमार की गर्भवती पत्नी वर्षा कुमारी की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई थी। मृतिका के शरीर पर कई जगह जख्म के निशान पाए गए थे। मृतिका के गले में दुपट्टा और मुंह मे कपड़ा बंधा हुआ था। इस बीच सिपाही मिलन कुमार चुनाव ड्यूटी में कैमूर जिला में था। 


पत्नी की हत्या का षडयंत्र रचने वाले सिपाही ने खुद को बचाने के लिए पहले अपनी पत्नी के मोबाइल पर फोन किया। जब उसकी पत्नी ने फोन नहीं उठाया तो आसपास के लोगों को फोनकर अपनी पत्नी से बात कराने की बात कही लेकिन जब आसपास के लोग उसके कमरे में पहुंचे तो देखा उसकी पत्नी जमीन पर मरी पड़ी हुई थी। जिसके बाद घटना की जानकारी मिलने के बाद खुद एसपी हिमांशु मौके पर पहुंचे और पुलिसकर्मियों को हरेक बिंदू पर बारीकी से छानबीन करने का निर्देश दिया।


इस दौरान FSL की टीम भी मौके पर पहुंच छानबीन की। पुलिस ने घटना के रात आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला तो उस रात सिपाही के भाई सुमित कुमार के आने की तस्वीर सामने आई। जिसके बाद जब पुलिस ने सिपाही मिलन कुमार से पूछताछ शुरू किया तो मामले का खुलासा हो गया और फिर सिपाही ने सारे राज खोल दिए। इस मामले में एसपी हिमांशु ने बताया कि सिपाही मिलन कुमार अपनी पत्नी से अक्सर मारपीट करता था। 


एसपी ने बताया कि कांस्टेबल को शक था कि उसकी पत्नी किसी और के संपर्क में है। जिसकी वजह से अक्सर दोनों के बीच विवाद होता रहता था। इस बीच सिपाही ने चुनाव ड्यूटी में रहते हुए प्लान बनाकर भागलपुर जिले के रंगड़ा में रह रहे अपने भाई को सहरसा बुलाकर अपनी पत्नी की हत्या करवा दी। घटना को इस तरह से अंजाम दिया गया ताकि लगे कि दुष्कर्म के बाद उसकी पत्नी की हत्या की गई है। पुलिस ने आरोपी सिपाही मिलन कुमार और उसके भाई को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता