ब्रेकिंग
Bihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्माना

Bihar Crime News: बाहरवाली के चक्कर में रहता था पति, परेशान पत्नी ने उठा लिया खौफनाक कदम

SAHARSA: सहरसा में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है। यहां एक विवाहिता महिला ने अपने पति के अवैध संबंध से तंग आकर जहर खा लिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना बनगांव थाना क्षेत्

Bihar Crime News: बाहरवाली के चक्कर में रहता था पति, परेशान पत्नी ने उठा लिया खौफनाक कदम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAHARSA: सहरसा में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है। यहां एक विवाहिता महिला ने अपने पति के अवैध संबंध से तंग आकर जहर खा लिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना बनगांव थाना क्षेत्र के पररी गांव की है।


मृतका की पहचान बनगांव थाना क्षेत्र के पररी गांव वार्ड 1 निवासी अमित साह की पत्नी 28 वर्षीय मीरा देवी के रूप में हुई है। उसका मायका जिले के नवहट्टा थाना क्षेत्र के कुंन्दह गांव में है। मृतका के भाई ज्ञानी साह ने बताया कि उनके बहनोई ई-रिक्शा चलाते थे। इसी दौरान उनका एक अन्य महिला से प्रेम संबंध हो गया। इसके बाद उन्होंने दोनों ने शादी रचा ली। मायके वालों ने दोनों परिवारों के बीच पंचायत कराई, लेकिन बहनोई फिर से अपनी पत्नी के पास आ गया। इसके बावजूद वह अक्सर मीरा के साथ मारपीट करता था।


शुक्रवार को अमित ने मीरा के साथ फिर मारपीट की और कहा कि वह अब उस दूसरी महिला के साथ रहेगा। इस बात से आहत होकर मीरा ने जहर खा लिया। उसे इलाज के लिए सहरसा सदर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी पति फरार है। मायके वालों ने बनगांव थाने में इसकी सूचना दी है और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।


बनगांव थानाध्यक्ष पिंकी कुमारी ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी मिल गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है और परिजन मृतका की मौत से बेहद दुखी हैं।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता