ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

BIHAR: डाक पार्सल वैन से 4200 बोतल प्रतिबंधित कोरेक्स सिरप बरामद, तस्कर भी गिरफ्तार

सहरसा के बनगांव थाना क्षेत्र में उत्पाद विभाग की छापेमारी में बोलेरो वैन से 4200 बोतल कोडीनयुक्त कोरेक्स जब्त की गई। एक तस्कर गिरफ्तार, जिसकी निशानदेही पर जांच जारी। बरामद दवाओं की कीमत लगभग 7 लाख रुपये आंकी गई है।

Bihar
कोडीनयुक्त कोरेक्स जब्त
© REPOTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAHARSA: खबर सहरसा से है। जहां जिले की उत्पाद विभाग टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बनगांव थाना क्षेत्र के रहूआमणि गांव में छापेमारी कर भारी मात्रा में प्रतिबंधित कोडीनयुक्त नशीली दवा बरामद की है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में एक बोलेरो पिकअप (पार्सल वैन, रजिस्ट्रेशन नंबर: BR11GD 5770) की तलाशी ली गई।


जिसमें छिपाकर रखी गई कोरेक्स नामक प्रतिबंधित दवा की 4200 बोतलें (कुल 420 लीटर) बरामद की गईं। छापेमारी के दौरान मौके से एक तस्कर सौरभ कुमार उर्फ राजा (निवासी: कायस्थ टोला, जयप्रभा नगर, वाई-29/30, सहरसा) को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के दौरान तस्कर ने स्वीकार किया कि इन दवाओं को अवैध रूप से नशे के कारोबार के लिए अन्य जिलों में भेजा जाना था। इस विशेष अभियान का नेतृत्व उत्पाद निरीक्षक संजीत कुमार ने किया। 


उनके साथ एएसआई अविनाश कुमार, मद्य निषेध सिपाही दिलीप कुमार एवं अन्य उत्पाद विभाग के कर्मी मौजूद थे। जब्त नशीली दवाओं की बाजार में अनुमानित कीमत 6-7 लाख रुपये बताई जा रही है। सहरसा पुलिस एवं उत्पाद विभाग की यह कार्रवाई जिले में नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध बड़ी सफलता मानी जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है तथा नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान के लिए छानबीन जारी है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता