ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद: बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस जवान को मारी गोली, चेंकिंग के दौरान की दनादन फायरिंग

SASARAM: बिहार में अपराधियों के हौसले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। आम लोगों की कौन कहे, बदमाश अब पुलिसकर्मियों को भी अपनी गोली का निशाना बनाने लगे हैं। रोहतास के सासाराम में अपराधिय

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद: बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस जवान को मारी गोली, चेंकिंग के दौरान की दनादन फायरिंग
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SASARAM: बिहार में अपराधियों के हौसले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। आम लोगों की कौन कहे, बदमाश अब पुलिसकर्मियों को भी अपनी गोली का निशाना बनाने लगे हैं। रोहतास के सासाराम में अपराधियों ने वाहन जांच कर रहे पुलिस जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें एक जवान गोली लगने से घायल हो गया। 


दरअसल, दरिगांव थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात वाहन जांच के दौरान बाइक सवार अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। गोलीबारी में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। घायल सिपाही सिंधी कुमार को इलाज के लिए सासाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल जवान समस्तीपुर का रहने वाला है। रोहतास एसपी विनीत कुमार ने बताया है कि पुलिसकर्मियों द्वारा ललकारने पर बाइक पर सवार अपराधी ने फायरिंग किया है।


बिहार पुलिस के सिपाही सिंधी कुमार की कलाई में गोली लगी है। इलाज करने वाले डॉक्टर ने बताया है कि गोली पुलिस जवान की कलाई से नहीं निकल सकी है। जिस कारण जवान को बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया है। मामले की जांच के लिए डीएसपी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता