ब्रेकिंग
बिहार के कोचिंग संस्थानों पर हाई कोर्ट में PIL दायर, मानकों के उल्लंघन की जांच की मांगशिक्षा विभाग में DPO प्रतिनियुक्ति का बड़ा खेल ! सारण ही नहीं मोतिहारी डीपीओ भी 4 सालों से हैं 'डेपूटेशन' पर, तबादला के बाद फिर से पूर्वी चंपारण में करा ली थी वापसी, खुलासे के बाद उठे गंभीर सवाल ‘अगर कोई हम पर रिवॉल्वर तानता है तो उसे कैसे छोड़ा जा सकता है’, भरत तिवारी एनकाउंटर पर फिर बोले जीतन राम मांझीभरत तिवारी को न्याय दिलाने की मांग तेज, 17 जुलाई को जंतर-मंतर पर धरना, जांच पर उठे सवालAadhaar यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव: mAadhaar ऐप बंद, UIDAI ने लॉन्च किया नया Aadhaar App; जानें.. नए फीचर्सबिहार के कोचिंग संस्थानों पर हाई कोर्ट में PIL दायर, मानकों के उल्लंघन की जांच की मांगशिक्षा विभाग में DPO प्रतिनियुक्ति का बड़ा खेल ! सारण ही नहीं मोतिहारी डीपीओ भी 4 सालों से हैं 'डेपूटेशन' पर, तबादला के बाद फिर से पूर्वी चंपारण में करा ली थी वापसी, खुलासे के बाद उठे गंभीर सवाल ‘अगर कोई हम पर रिवॉल्वर तानता है तो उसे कैसे छोड़ा जा सकता है’, भरत तिवारी एनकाउंटर पर फिर बोले जीतन राम मांझीभरत तिवारी को न्याय दिलाने की मांग तेज, 17 जुलाई को जंतर-मंतर पर धरना, जांच पर उठे सवालAadhaar यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव: mAadhaar ऐप बंद, UIDAI ने लॉन्च किया नया Aadhaar App; जानें.. नए फीचर्स

बिहार के फर्जी डॉक्टर ने वीडियो कॉल पर कराया प्रसव, ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत

रोहतास के काराकाट थाना क्षेत्र में एक फर्जी क्लिनिक में वीडियो कॉलिंग पर प्रसव के दौरान महिला की मौत हो गई। नवजात की जान बची, लेकिन कथित डॉक्टर और स्टाफ मौके से फरार हो गए। क्लिनिक को सिविल सर्जन के आदेश पर सील कर दिया गया है।

Bihar
फर्जी डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग
© REPOTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ROHTAS: रोहतास जिले के काराकाट थाना क्षेत्र के गोरारी में एक फर्जी डॉक्टर ने प्रसव पीड़िता की जान ले ली। जिसे लोग धरती का भगवान मानते उसी ने जिन्दगी खत्म कर दी। फर्जी क्लीनिक चलाने वाले फर्जी डॉक्टर ने वीडियो कॉल पर ही प्रसव के लिए महिला का ऑपरेशन कर दिया। जिससे महिला की मौत हो गयी। हालांकि नवजात की जान किसी तरह बच गयी। परिजनों ने इस बात की जानकारी दी है। परिजन आरोपी डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. 


मृतका की पहचान काराकाट थाना क्षेत्र के जयश्री की रहने वाली 26 वर्षीय संगीता देवी के रूप में हुई है, जिसे किसी आशा कार्यकर्ता ने बहला फुसलाकर सरकारी अस्पताल से एक निजी क्लीनिक में भर्ती करवा दिया। बताया गया कि ऑपरेशन के दौरान महिला संगीता देवी की मौत हो गई और घटना के बाद अस्पताल में कथित डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी अस्पताल छोड़कर फरार हो गए। घटना के बाद सासाराम के सिविल सर्जन डॉ. मणिराज रंजन के निर्देश पर उस फर्जी क्लिनिक को पूरी तरह से सील कर दिया गया। 


मृतका की बहन ने बताया कि जब उसकी बहन की तबीयत ज्यादा बिगड़ गयी तब वह डॉक्टर से रेफर करने की गुहार लगाने लगी। इसके बावजूद डॉक्टर किसी अन्य डॉक्टर से वीडियो कॉल पर बात कर मरीज को दिखाने लगा और वीडियो कॉल पर किए गए बात के अनुसार ही इलाज शुरू कर दिया। आरोप है कि इसी लापरवाही के चलते महिला की मौत हो गई। इस संबंध में सिविल सर्जन के निर्देश पर अस्पताल को सील कर दिया गया है। जिस आशा कार्यकर्ता ने पहले फुसलाकर महिला को फर्जी क्लीनिक में पहुंचा दिया, उस पर भी कार्रवाई की बात कही जा रही है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता