ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

Bihar Crime News: निगरानी के हत्थे चढ़ा बिहार का घूसखोर राजस्व कर्मचारी, 18 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ अरेस्ट

Bihar Crime News: रोहतास में निगरानी विभाग की टीम ने एक राजस्व कर्मचारी को 18 हजार रुपये घूस लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया। बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ यह कार्रवाई लगातार जारी है, लेकिन रिश्वतखोरी पर लगाम नहीं लग रही।

Bihar Crime News
गिरफ्त में घूसखोर
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। हर दिन घूसखोर अधिकारी और कर्मचारी पकड़े जा रहे हैं बावजूद इसके उनमें किसी तरह का कोई खौफ नजर नहीं आ रही है। ताजा मामला रोहतास से सामने आया है जहां निगरानी विभाग की टीम ने एक राजस्व कर्मचारी को 18 हजार रुपए घूस लेते रंगेहाथ अरेस्ट किया है।


दरअसल, रोहतास जिला के दावथ अंचल के राजस्व कर्मचारी कन्हैया कुमार के खिलाफ निगरानी विभाग को शिकायत मिली थी। जमीन से जुड़े मामले में एक शख्स से राजस्व कर्मचारी कन्हैया कुमार ने पैसों की डिमांड की थी। लगाातार दबाव बनाने पर पीड़ित ने इसकी शिकायत पटना स्थित निगरानी विभाग में दर्ज कराई। शिकायत दर्ज होने के बाद निगरानी ने जांच में आरोप को सही पाया।


गुरुवार को निगरानी विभाग की टीम रोहतास पहुंची और जाल बिछाया। जैसे ही दावथ अंचल के राजस्व कर्मचारी कन्हैया कुमार 18000 रुपए रिश्वत ले रहा था, तभी टीम ने धावा बोल दिया और उसे पैसों के साथ रंगेेहाथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद टीम उसे अपने साथ पटना ले गई, जहां उसे निगरानी की विशेष कोर्ट में पेश किया जाएगा।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता