ब्रेकिंग
हद हो गई! बिहार के अस्पताल में फ्रैक्चर हाथ पर प्लास्टर की जगह बांध दिया कार्टून, तस्वीर देख रह जाएंगे दंगबिहार कांग्रेस में बढ़ी नाराजगी, दिल्ली में पार्टी मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन का ऐलान; निशाने पर अल्लावरू और प्रदेश अध्यक्ष राजेश रामपटना में हजारों घरों पर नगर निगम की नजर! दुकान-दफ्तर के तौर पर इस्तेमाल कर रहे हैं तो सावधान, नोटिस के बाद देना होगा जवाब10वीं पास हैं... तो ये खबर आपके काम की है! बिहार में 21 हजार पदों पर भर्ती की तैयारी, 2 महीने में पूरी होगी प्रक्रिया, जानिए पूरी डिटेलबिहार में इस बाइपास निर्माण को मिली बड़ी मंजूरी, 10,351 लाख की लागत से बनेगी 12.60 किमी लंबी सड़क; इन लोगों की राह होगी आसानहद हो गई! बिहार के अस्पताल में फ्रैक्चर हाथ पर प्लास्टर की जगह बांध दिया कार्टून, तस्वीर देख रह जाएंगे दंगबिहार कांग्रेस में बढ़ी नाराजगी, दिल्ली में पार्टी मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन का ऐलान; निशाने पर अल्लावरू और प्रदेश अध्यक्ष राजेश रामपटना में हजारों घरों पर नगर निगम की नजर! दुकान-दफ्तर के तौर पर इस्तेमाल कर रहे हैं तो सावधान, नोटिस के बाद देना होगा जवाब10वीं पास हैं... तो ये खबर आपके काम की है! बिहार में 21 हजार पदों पर भर्ती की तैयारी, 2 महीने में पूरी होगी प्रक्रिया, जानिए पूरी डिटेलबिहार में इस बाइपास निर्माण को मिली बड़ी मंजूरी, 10,351 लाख की लागत से बनेगी 12.60 किमी लंबी सड़क; इन लोगों की राह होगी आसान

रक्सौल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 5 महिलाएं समेत 7 गिरफ्तार

Raxaul में पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए 5 महिलाओं और 2 पुरुषों को गिरफ्तार किया। Motihari पुलिस ने छापेमारी में आपत्तिजनक सामान भी जब्त किया, मामले की जांच जारी है।

बिहार न्यूज
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

EAST CHAMPARAN: मोतिहारी के रक्सौल में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। यह कार्रवाई रक्सौल नगर परिषद क्षेत्र के पीछे स्थित एक मकान में की गई, जहां लंबे समय से अवैध गतिविधियों की शिकायत मिल रही थी।


जानकारी के अनुसार, रक्सौल थाने के प्रशिक्षु आईपीएस हेमंत सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि मनीष झा के मकान में सेक्स रैकेट संचालित किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर मौके से 5 महिलाओं और 2 पुरुषों को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही एक नाबालिग लड़की को भी बरामद किया गया है।


छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से कई आपत्तिजनक सामान, कंडोम, टैबलेट और मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। बताया जा रहा है कि इस रैकेट को लेकर स्थानीय लोगों द्वारा लगातार शिकायतें की जा रही थीं।


प्रशिक्षु आईपीएस हेमंत सिंह ने बताया कि स्थानीय लोगों की सूचना के आधार पर यह बड़ी कार्रवाई की गई है। फिलहाल सभी गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और मामले की जांच जारी है।