ब्रेकिंग
अनंत सिंह को JDU ने निकाला, विधायकी रद्द करने की अनुशंसा✦बिहार में राशन कार्डधारकों के लिए विशेष ई-केवाईसी अभियान शुरू, PDS दुकानों पर मुफ्त होगा सत्यापन✦'बहुतो बार बुखार छूटा है.. बहुतो बार आया है, छोड़ा देंगे त ठीके रहेगा', अनंत सिंह का नीरज कुमार पर पलटवार✦खुर्दा महोत्सव में खेसारीलाल यादव ने मचाया धमाल, भोजपुरी गीतों पर रातभर झूमे लाखों दर्शक✦पटना में वाहन जांच के दौरान बड़ी कार्रवाई, 2 देसी कट्टा और 10 जिंदा कारतूस के साथ अपराधी गिरफ्तार✦अनंत सिंह को JDU ने निकाला, विधायकी रद्द करने की अनुशंसा✦बिहार में राशन कार्डधारकों के लिए विशेष ई-केवाईसी अभियान शुरू, PDS दुकानों पर मुफ्त होगा सत्यापन✦'बहुतो बार बुखार छूटा है.. बहुतो बार आया है, छोड़ा देंगे त ठीके रहेगा', अनंत सिंह का नीरज कुमार पर पलटवार✦खुर्दा महोत्सव में खेसारीलाल यादव ने मचाया धमाल, भोजपुरी गीतों पर रातभर झूमे लाखों दर्शक✦पटना में वाहन जांच के दौरान बड़ी कार्रवाई, 2 देसी कट्टा और 10 जिंदा कारतूस के साथ अपराधी गिरफ्तार

राशिद क्लिनिक में इलाज के दौरान बच्ची की मौत, परिजनों ने इलाज में लापरवाही का लगाया आरोप

SUPAUL: सुपौल के राशिद प्राइवेट एंड डे केयर सेंटर में भर्ती बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गयी है। बच्ची की मौत के बाद परिजनों ने क्लिनिक के मालिक पर इलाज में लापरवाही बरतने का

राशिद क्लिनिक में इलाज के दौरान बच्ची की मौत, परिजनों ने इलाज में लापरवाही का लगाया आरोप
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SUPAUL: सुपौल के राशिद प्राइवेट एंड डे केयर सेंटर में भर्ती बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गयी है। बच्ची की मौत के बाद परिजनों ने क्लिनिक के मालिक पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। यह क्लिनिक त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के डपरखा कोसी कॉलोनी चौक में स्थित है। जहां चार साल की बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। 


मृत बच्ची की पहचान मधेपुरा के शंकरपुर थाना क्षेत्र के गरहा रामपुर निवासी मुन्ना सरदार के 4 वर्षीय बेटी माही के रूप में हुई है। मृतका के परिजनों ने राशिद क्लिनिक के मालिक पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि इलाज के नाम पर बीस हजार रूपये पहले ले लिया गया लेकिन सही रूप से उपचार नहीं होने से बेटी की मौत हो गयी। अस्पताल के मालिक इसके लिए जिम्मेदार है उन्हें सजा मिलने चाहिए।


 मृतका के परिजन ने बताया कि माही को सांस लेने में दिक्कत आ रही थी जिसके बाद 8 दिन पहले डपरखा कोसी कॉलोनी चौक स्थित राशिद क्लीनिक एंड डे केयर सेंटर में उसे एडमिट कराया गया था। तब क्लिनिक के मालिक ने इलाज शुरू करने से पहले 20 हजार रूपया लिया लेकिन उसकी मौत हो गयी। परिजन इलाज में लापरवाही से मौत की बात बता रहे हैं। घटना की जानकारी मिलने क्लिनिक पर परिजनों की भीड़ उमड़ गई। 


लोगों का कहना था कि इस क्लिनिक में अक्सर इस तरह की घटनाएं सामने आती है। हर बार लोग क्लिनिक के ऑनर की लापरवाही बताते हैं। इस बार भी क्लिनिक के मालिक पर मृतका के परिजन लापरवाही का आरोप लगा रहे है। परिजनों का कहना है कि क्लिनिक के मालिक की लापरवाही की वजह से बच्ची की जान गयी है। बता दें कि त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र में बिना सही मानक के कई निजी क्लिनिक, नर्सिंग होम संचालित हो रहे है और इनका संचालन भी बिना डिग्रीधारी लोगों के द्वारा किया जा रहा है। 


जबकि क्लिनिक के मालिक मोहम्मद मंजर ने मृतका के परिजनों के आरोप को गलत और बेबुनियाद बताया। मंजर का कहना है कि पेसेंट सुबह आया हुआ था जिसे बेहतर ईलाज के लिए यहां से रेफर किया गया था। बच्ची की मौत हमारे क्लिनिक में नहीं हुई बल्कि दूसरे अस्पताल ले जाने के दौरान हुई है। 



टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता