ब्रेकिंग
बिहार में खत्म नहीं होगी शराबबंदी, NCAER को लीगल नोटिस भेजने की तैयारीबिहार में NEET UG और Re-NEET परीक्षा घोटाले का बड़ा खुलासा, दो मुख्य सरगना गिरफ्तारBihar Weather: पटना में बदला मौसम का मिजाज, तेज आंधी बारिश से लोगों को मिली राहतअतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, पथराव में दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त; कई जवान घायलपटना में बनेगा वर्ल्ड ट्रेड सेंटर, 4,000 करोड़ निवेश और 8,000 करोड़ राजस्व की संभावनाबिहार में खत्म नहीं होगी शराबबंदी, NCAER को लीगल नोटिस भेजने की तैयारीबिहार में NEET UG और Re-NEET परीक्षा घोटाले का बड़ा खुलासा, दो मुख्य सरगना गिरफ्तारBihar Weather: पटना में बदला मौसम का मिजाज, तेज आंधी बारिश से लोगों को मिली राहतअतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, पथराव में दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त; कई जवान घायलपटना में बनेगा वर्ल्ड ट्रेड सेंटर, 4,000 करोड़ निवेश और 8,000 करोड़ राजस्व की संभावना

रांची में रक्षाबंधन के दिन महापाप! चार लड़कों ने नाबालिग को अगवा कर किया गैंगरेप, भाई के साथ मेला देखकर लौट रही थी लड़की

RANCHI: राजधानी रांची में रक्षाबंधन के दिन महापाप हुआ है। चार बदमाशों ने भाई के साथ मेला देखकर घर लौट रही नाबालिग लड़की को पहले अगवा किया और फिर सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ बारी

रांची में रक्षाबंधन के दिन महापाप! चार लड़कों ने नाबालिग को अगवा कर किया गैंगरेप, भाई के साथ मेला देखकर लौट रही थी लड़की
Mukesh Srivastava
2 मिनट

RANCHI: राजधानी रांची में रक्षाबंधन के दिन महापाप हुआ है। चार बदमाशों ने भाई के साथ मेला देखकर घर लौट रही नाबालिग लड़की को पहले अगवा किया और फिर सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ बारी बारी से रेप की वारदात को अंजाम दे डाला। गैंगरेप की वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना रांची केखलारी थाना क्षेत्र का है।


बताया जा रहा है कि रक्षाबंधन के दिन 12 वर्षीय पीड़ित बच्ची अपने छोटे भाई के साथ मेला देखकर घर लौट रही थी। इसी दौरान चार लड़कों ने उनका रास्ता रोक दिया और चाकू के बल पर लड़की को अगवा कर अपने साथ ले गए। चारों लड़की को सुनसान जगह पर ले गए और उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। लड़की के बेहोश होने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।


उधर, लड़की का भाई घर पहुंचा और परिजनों को घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन और गांव के लोग बच्ची को तलाश करने के लिए निकले। काफी देर बाद लड़की को नग्न हालत में बरामद किया गया। चार आरोपियों में से एक युवक किसी दूसरी लड़की को भी अगवा करने की फिराक में था लेकिन ग्रामीणों ने उसे धर दबोचा। 


घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि चौथे को तलाश कर रही है। तीन आरोपियों में मौसम अंसारी, सेल्टन मेंडिस और निकेश कुमार गुप्ता शामिल हैं जबकि चौथा फरार है। तीनों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस उन्हें थाना ले गई। बाद में ग्रामीण भी थाने पहुंच गए और आरोपियों को उनके हवाले करने की मांग करने लगे। पुलिस ने किसी तरह से लोगों का गुस्सा शांत कराया।