ब्रेकिंग
तेजस्वी यादव का बीजेपी पर पलटवार, बोले- दिल्ली की रैली फ्लॉप थी तो इतनी बेचैनी क्यों?✦बेगूसराय में निगरानी का एक्शन: 29 हजार रुपये घूस लेते दारोगा गिरफ्तार, केस से नाम हटाने के लिए मांग रहा था पैसा✦बिहार बोर्ड ने जारी किया लाइब्रेरियन परीक्षा का डमी एडमिट कार्ड, गलती सुधारने का मिला मौका; जानें पूरी प्रक्रिया✦अनंत सिंह की विधायकी पर संकट! विधानसभा सचिवालय ने भेजा नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब✦दिल को दहला देने वाली घटना: मां, पत्नी और दो बच्चों की गला रेतकर हत्या, रेलवे ट्रैक पर मिला परिवार के मुखिया नरेंद्र साहू का शव ✦तेजस्वी यादव का बीजेपी पर पलटवार, बोले- दिल्ली की रैली फ्लॉप थी तो इतनी बेचैनी क्यों?✦बेगूसराय में निगरानी का एक्शन: 29 हजार रुपये घूस लेते दारोगा गिरफ्तार, केस से नाम हटाने के लिए मांग रहा था पैसा✦बिहार बोर्ड ने जारी किया लाइब्रेरियन परीक्षा का डमी एडमिट कार्ड, गलती सुधारने का मिला मौका; जानें पूरी प्रक्रिया✦अनंत सिंह की विधायकी पर संकट! विधानसभा सचिवालय ने भेजा नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब✦दिल को दहला देने वाली घटना: मां, पत्नी और दो बच्चों की गला रेतकर हत्या, रेलवे ट्रैक पर मिला परिवार के मुखिया नरेंद्र साहू का शव

राजधानी एक्सप्रेस में महिला यात्री से छेड़खानी, आरोपी सेना का जवान गिरफ्तार

PATNA: ट्रेनों में महिला यात्रियों के साथ छेड़खानी के मामले अक्सर सामने आते रहे हैं लेकिन जब राजधानी एक्सप्रेस में किसी महिला के साथ ऐसी घटना हो जाए तो उसे क्या कहेंगे। नई दिल्ली स

राजधानी एक्सप्रेस में महिला यात्री से छेड़खानी, आरोपी सेना का जवान गिरफ्तार
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: ट्रेनों में महिला यात्रियों के साथ छेड़खानी के मामले अक्सर सामने आते रहे हैं लेकिन जब राजधानी एक्सप्रेस में किसी महिला के साथ ऐसी घटना हो जाए तो उसे क्या कहेंगे। नई दिल्ली से डिब्रूगढ़ जा रही राजधानी एक्सप्रेस (20506) ट्रेन में एक महिला के साथ सेना के जवान ने छेड़खानी की वारदात को अंजाम दिया। महिला की शिकायत पर जीआरपी ने छपरा रेलवे स्टेशन पर आरोपी जवान को धर दबोचा।


जानकारी के मुताबिक महिला कोच नंबर बी-10 में सफर कर रही थी। उसी बोगी में मौजूद सेना का एक जवान उसके साछ छेड़खानी की कोशिश कर रहा था। नई दिल्ली से डिब्रूगढ़ जा रही 28 वर्षीय महिला ने इस बात की जानकारी रेलवे के टोल फ्री नंबर पर की थी। रेलवे कंट्रोल रूम से पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। जिसके बाद जीआरपी की टीम ने आरोपी जवान को छपरा में गिरफ्तार कर लिया।


मुजफ्फरपुर रेल एसपी कुमार आशीष ने बताया कि जब तक मुजफ्फरपुर जीआरपी कंट्रोल को घटना की जानकारी मिली ट्रेन छपरा के लिए खुल चुकी थी। एसपी ने बताया कि महिला के अलावा उसी डिब्बे में सफर कर रहे एक अन्य यात्री ने जानकारी दी थी कि सेना का आरोपी जवान शराब के नशे में है। आरोपी जवान के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।