ब्रेकिंग
Bihar News : खस्सी' की जगह परोसा चिकन, निकाह के भोज में मचा बवाल, बारात में चली लाठी-डंडेBankipur By Election : करोड़ों की मालकिन, राइफल-रिवॉल्वर और आधा किलो सोना... RJD उम्मीदवार रेखा गुप्ता की संपत्ति जानकर रह जाएंगे हैरान!Bankipur By Election : ना घर, ना आपराधिक मामला... फिर भी चर्चा में बीजेपी उम्मीदवार अभिषेक सिन्हा बंटी, जानिए कितनी है संपत्तिBihar News : अब स्कूल बसों पर रहेगी सरकार की नजर! बच्चों की सुरक्षा के लिए बिहार में लॉन्च होगा हाईटेक ट्रैकिंग सिस्टमBihar weather : छाता साथ रखिए! बिहार में आज मौसम का बड़ा उलटफेर, 4 जिलों में भारी बारिश और 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी।Bihar News : खस्सी' की जगह परोसा चिकन, निकाह के भोज में मचा बवाल, बारात में चली लाठी-डंडेBankipur By Election : करोड़ों की मालकिन, राइफल-रिवॉल्वर और आधा किलो सोना... RJD उम्मीदवार रेखा गुप्ता की संपत्ति जानकर रह जाएंगे हैरान!Bankipur By Election : ना घर, ना आपराधिक मामला... फिर भी चर्चा में बीजेपी उम्मीदवार अभिषेक सिन्हा बंटी, जानिए कितनी है संपत्तिBihar News : अब स्कूल बसों पर रहेगी सरकार की नजर! बच्चों की सुरक्षा के लिए बिहार में लॉन्च होगा हाईटेक ट्रैकिंग सिस्टमBihar weather : छाता साथ रखिए! बिहार में आज मौसम का बड़ा उलटफेर, 4 जिलों में भारी बारिश और 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी।

रेलवे में नौकरी का फर्जी विज्ञापन, साइबर गिरोह का राज रेलवे ने खोला

PATNA : पिछले दिनों समाचार पत्रों सहित अन्य जगहों पर रेलवे में नौकरी वाला विज्ञापन फर्जी निकला है. साइबर अपराधियों ने उम्मीदवारों को बेवकूफ बनाने और उनसे ठगी के लिए इस पूरे विज्ञाप

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : पिछले दिनों समाचार पत्रों सहित अन्य जगहों पर रेलवे में नौकरी वाला विज्ञापन फर्जी निकला है. साइबर अपराधियों ने उम्मीदवारों को बेवकूफ बनाने और उनसे ठगी के लिए इस पूरे विज्ञापन को प्रचारित प्रसारित कराया, लेकिन रेलवे की सतर्कता से अब हकीकत सामने आ गई है. रेलवे में 5285 पदों के लिए निकाले गए विज्ञापन को फर्जी करार देते हुए आधिकारिक बयान जारी किया है.

साइबर अपराधियों ने रेलवे में बहाली का फर्जी विज्ञापन तक निकाल दिया. यह विज्ञापन अवेस्ट्रॉन इन्फोटेक ने आउटसोर्सिंग के जरिए इतने पदों पर बहाली के लिए एक अखबार में विज्ञापन निकाला था. जिसमें  11 साल के कॉन्ट्रैक्ट की बात की गई थी. वहीं ऑनलाइन फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 10 सितंबर तक थी. 18 से 40 साल तक उम्र सीमा रखी गई थी.

भारतीय रेलवे तक जैसे ही बहाली की बात पहुंची, भारतीय रेलवे ने ट्वीट किया कि भारतीय रेल अवेस्ट्रॉन इन्फोटेक के माध्यम से कोई बहाली नहीं कर रहा है. फर्जी विज्ञापनों से सावधान रहें और इनके झांसे में ना आएं. बता दें कि इससे पहले साइबर अपराधियों ने एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के कई पदों पर बहाली के लिए इसी तरह का विज्ञापन निकाला था.