ब्रेकिंग
सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास

रेल टिकट का जालसाज पटना से अरेस्ट, IRCTC की वेबसाइट को कर लिया था हैक

PATNA : रेल टिकटों की बिक्री के साथ-साथ टिकटों की जालसाजी भी शुरू हो गयी है। पटना में आईआरसीटीसी का वेबसाइट हैक कर लाखों के टिकट काट दिए गये। इस बीच पटना के गांधी मैदान के पास से ग

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : रेल टिकटों की बिक्री के साथ-साथ टिकटों की जालसाजी भी शुरू हो गयी है। पटना में आईआरसीटीसी का वेबसाइट हैक कर लाखों के टिकट काट दिए गये। इस बीच पटना के गांधी मैदान के पास से गिरोह के सरगना को धर दबोचा गया है।


आइआरसीटीसी की वेबसाइट हैक कर टिकट जनरेट करने वाले गिरोह का सरगना शुक्रवार को गांधी मैदान के समीप से गिरफ्तार कर लिया गया। दो दिनों पहले ही आरपीएफ की छापेमारी में 2.5 लाख रुपये के टिकट जब्त होने पर उसका नाम सामने आया था।


नालंदा जिले के बिहारशरीफ के रहने वाले श्याम कुमार एमबीए पास है और वेबसाइट हैक करने में माहिर है। आरपीएफ ने हैकर से पूछताछ किया, तो पता चला कि एक्सटेंशन नामक सॉफ्टवेयर उपयोग करता है। इस सॉफ्टवेयर से सिस्टम की स्पीड बढ़ जाती है और एक साथ पांच से सात टिकट जनरेट हो जाता है। 


पटना जंक्शन आरपीएफ ने सरगना के मोबाइल को सर्विलांस पर रखा था। इसके बावजूद दो दिनों से फरार चल रहा था। शुक्रवार को एडवांस टिकट लेकर गांधी मैदान के पास पहुंचा। इसकी सूचना पर छापेमारी की गयी, जिसमें उसे रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया। सरगना के पास से 20 हजार कीमत की एडवांस टिकट भी बरामद किया गया है।सरगना को जेल भेज दिया गया है।   


टैग्स