ब्रेकिंग
नेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानक

बिहार: विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, ग्रामीणों ने दारोगा के साथ की मारपीट; महिलाओं ने पुलिसकर्मियों पर लगाए गंभीर आरोप

MOTIHARI: पूर्वी चंपारण जिला के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र में मारपीट के मामले में जांच करने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इस दौरान लोगों ने रघुनाथपुर थाने में तैनात दारोग

बिहार: विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, ग्रामीणों ने दारोगा के साथ की मारपीट; महिलाओं ने पुलिसकर्मियों पर लगाए गंभीर आरोप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MOTIHARI: पूर्वी चंपारण जिला के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र में मारपीट के मामले में जांच करने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इस दौरान लोगों ने रघुनाथपुर थाने में तैनात दारोगा की वर्दी तक फाड़ दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दारोगा को ग्रामणों के चंगूल से सुरक्षित बाहर निकाला। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। घटना रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के दलित बस्ती की है। 


जानकारी के अनुसार, बुधवार की रात कलदेव मांझी और मुन्ना मांझी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो रहा था। जिसकी जानकारी पुलिस को मिली थी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामला को शांत कराने का प्रयास करने लगी। इसी बीच कलदेव मांझी समेत अन्य लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया। लोगों ने एसआई मनोज सिंह की वर्दी फाड़ दी। मौके से पुलिस ने कलदेव मांझी और महेंद्र मांझी को हिरासत में ले लिया और उनको थाना पर लाई है। 


झगड़ा छुड़ाने पहुंचे रघुनाथपुर थाना के एसआई मनोज सिंह ने बताया कि दो पक्षों के बीच हो रहे झगड़ा के दौरान जब पहुंचा तो कलदेव ने मांझी अपने अन्य समर्थकों के साथ मिल कर हमला कर दिया, जिसमें उनकी वर्दी फट गई। वही कलदेव माझी के परिवार की एक महिला ने पुलिस पर मारपीट करने और दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। 


पूरे मामले पर एएसपी शिखर चौधरी ने बताया कि रघुनाथपुर थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच आपस में झगड़ा होने की सूचना मिली थी। गश्ती दल वहां पहुंची तो लोगों ने गश्ती दल के टीम पर हमला कर दिया और एक एसआई के वर्दी को फाड़ दिया। इस मामले में एफआईआर दर्ज किया गया है। दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य लोगों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।

रिपोर्ट- सोहराब आलम