ब्रेकिंग
सलमान खान बने मसीहा, बाढ़ पीड़ित बेघर परिवारों की मदद के लिए बढ़ाया हाथ; 500 नए घर बनवाने का किया ऐलान'दिलीप जायसवाल' भ्रष्टाचार खत्म करने का इलाज कर रहे या बढ़ाने का ? गजब का एंटिबायोटिक दिया- 30 जून को हटाया...20 जुलाई को आरोप पत्र गठित किया...6 अगस्त को फिर से पुराने अंचल में ही CO पद पर पोस्टिंग कर दी बिहार में अवैध खनन पर सरकार सख्त, 1000 खनन सिपाहियों की होगी भर्ती; खनिज वाहनों पर GPS अनिवार्यबिहार के इन जिलों में बढ़ा बाढ़ का खतरा; बागमती खतरे के निशान से ऊपर, गंडक और बूढ़ी गंडक भी उफान परमिर्ज़ा ग़ालिब कॉलेज में करोड़ों का खेल? पूर्व सचिव ने प्रिंसिपल पर लगाए गंभीर आरोप, नियुक्तियों पर भी उठे सवालसलमान खान बने मसीहा, बाढ़ पीड़ित बेघर परिवारों की मदद के लिए बढ़ाया हाथ; 500 नए घर बनवाने का किया ऐलान'दिलीप जायसवाल' भ्रष्टाचार खत्म करने का इलाज कर रहे या बढ़ाने का ? गजब का एंटिबायोटिक दिया- 30 जून को हटाया...20 जुलाई को आरोप पत्र गठित किया...6 अगस्त को फिर से पुराने अंचल में ही CO पद पर पोस्टिंग कर दी बिहार में अवैध खनन पर सरकार सख्त, 1000 खनन सिपाहियों की होगी भर्ती; खनिज वाहनों पर GPS अनिवार्यबिहार के इन जिलों में बढ़ा बाढ़ का खतरा; बागमती खतरे के निशान से ऊपर, गंडक और बूढ़ी गंडक भी उफान परमिर्ज़ा ग़ालिब कॉलेज में करोड़ों का खेल? पूर्व सचिव ने प्रिंसिपल पर लगाए गंभीर आरोप, नियुक्तियों पर भी उठे सवाल

पूर्णिया से 7 साइबर ठग गिरफ्तार, भोले भाले लोगों को बनाता था शिकार

PURNEA: भोले भाले लोगों को चूना लगाने वाले 7 साइबर ठगों को पूर्णिया पुलिस ने गिरफ्तार किया है। साइबर क्राइम की योजना बना रहे सात ठगों को पूर्णिया के रंगभूमि मैदान के पास से प

पूर्णिया से 7 साइबर ठग गिरफ्तार, भोले भाले लोगों को बनाता था शिकार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PURNEA:  भोले भाले लोगों को चूना लगाने वाले 7 साइबर ठगों को पूर्णिया पुलिस ने गिरफ्तार किया है। साइबर क्राइम की योजना बना रहे सात ठगों को पूर्णिया के रंगभूमि मैदान के पास से पकड़ा गया है। पुलिस ने जब तलाशी ली तो इनके पास से विभिन्न बैंकों के एटीएम कार्ड,वोटर कार्ड, आधार कार्ड बरामद किया गया है।


 जब इन ठगों से पूछताछ की गई तब इन लोगों ने बताया कि इनका एक संगठित गिरोह है। गिरोह के सभी सदस्य का काम भोले-भाले लोगों को कुछ पैसे का प्रलोभन देकर उनका खाता खुलवाकर उनके खाते को अपने-अपने मोबाइल नंबर से लिंक कर लेते थे और साइबर अपराध को अंजाम देते थे। रंगभूमि मैदान स्थित इंदिरा गांधी स्टेडियम के पश्चिमी गेट के पास एक उजले रंग का आई 20 कार भी बरामद किया गया है। 


पुलिस को देखते ही ये लोग कार से उतरकर इधर-उधर भागने लगे। भागने का कारण पूछने पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। जिसके बाद सभी को गिरफ्तार किया गया और उनकी सघन तलाशी ली गयी। तलाशी के क्रम में एक व्यक्ति अपने मोबाइल से छेड़छाड़ करते हुए पकड़ा गया जो इस दौरान अपने मोबाइल को फॉर्मेट कर रहा था।


टैग्स
रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता