ब्रेकिंग
साफ दिल के आदमी हैं, चक्रव्यूह में फंस गए: अनंत सिंह के निष्कासन पर बोले ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू✦बिहार में मिड-डे मील योजना पर सरकार सख्त, 30 जिलों के अधिकारियों से मांगा गया जवाब✦Bihar News: इंग्लैंड में बिहार की बेटी का जलवा, स्मृति जायसवाल बनीं ब्रिस्टल यूनिवर्सिटी छात्र संघ की प्रतिनिधि✦बिहार के शिक्षकों को मिलेगी AI और IT की स्पेशल ट्रेनिंग, गूगल समेत 11 बड़ी कंपनियों से शिक्षा विभाग का करार✦‘मोदी का बाप भी जाएगा’, पटना में मल्लिकार्जुन खरगे का विवादित बयान; कांग्रेस के कार्यक्रम में मारपीट✦साफ दिल के आदमी हैं, चक्रव्यूह में फंस गए: अनंत सिंह के निष्कासन पर बोले ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू✦बिहार में मिड-डे मील योजना पर सरकार सख्त, 30 जिलों के अधिकारियों से मांगा गया जवाब✦Bihar News: इंग्लैंड में बिहार की बेटी का जलवा, स्मृति जायसवाल बनीं ब्रिस्टल यूनिवर्सिटी छात्र संघ की प्रतिनिधि✦बिहार के शिक्षकों को मिलेगी AI और IT की स्पेशल ट्रेनिंग, गूगल समेत 11 बड़ी कंपनियों से शिक्षा विभाग का करार✦‘मोदी का बाप भी जाएगा’, पटना में मल्लिकार्जुन खरगे का विवादित बयान; कांग्रेस के कार्यक्रम में मारपीट

‘मोदी का बाप भी जाएगा’, पटना में मल्लिकार्जुन खरगे का विवादित बयान; कांग्रेस के कार्यक्रम में मारपीट

Bihar Politics: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के पटना दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर की गई एक टिप्पणी पर विवाद खड़ा हो गया।

Bihar Politics
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Politics: पटना में डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की 139वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर की गई टिप्पणी पर हंगामा हो गया। खरगे के बयान के बाद कार्यक्रम में मारपीट की स्थिति बन गई।



दरअसल, बिहार के पहले मुख्यमंत्री डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की 139वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में खरगे के संबोधन के दौरान हंगामा हो गया। प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए बोल रहे खरगे को बीच में एक व्यक्ति ने टोक दिया। इसके जवाब में खरगे ने कहा, मोदी का बाप भी जाएगा। उनके इस बयान के बाद कार्यक्रम स्थल पर शोर-शराबा बढ़ गया। 




मल्लिकार्जुन खरगे डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की जयंती के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित कर रहे थे। अपने भाषण के दौरान वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लगातार निशाना साध रहे थे। इसी बीच, कार्यक्रम में मौजूद एक व्यक्ति ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी कहीं नहीं जाएंगे। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए खरगे ने विवादित टिप्पणी कर दी। उनके बयान के बाद कार्यक्रम में हंगामे की स्थिति बन गई।




खरगे की टिप्पणी के बाद कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ता उस व्यक्ति के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट करते नजर आए, जिसने प्रधानमंत्री मोदी को लेकर टिप्पणी के दौरान उन्हें टोका था। इस घटनाक्रम के कारण कार्यक्रम का माहौल तनावपूर्ण हो गया। खरगे ने हंगामे के बावजूद अपना संबोधन जारी रखा। कार्यक्रम में हुए घटनाक्रम को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। 

रिपोर्ट- साहिल कुमार, पटना





रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता