ब्रेकिंग
स्कूल निर्माण में लापरवाही पर शिक्षा विभाग और BSEIDC सख्त, कई संवेदक डिबार; 73 लाख से अधिक का जुर्माना✦सिवान के हसनपुरा में अवैध पटाखा फैक्ट्री पर छापा, लाखों का माल जब्त, ब्लास्ट में 5 लोगों की मौत के बाद पुलिस की कार्रवाई ✦बिहार में सूखा नशा पर बड़ा प्रहार, स्कॉर्पियो से चार करोड़ की स्मैक जब्त; दो स्मगलर अरेस्ट✦अनंत सिंह को JDU ने निकाला, विधायकी रद्द करने की अनुशंसा✦बिहार में राशन कार्डधारकों के लिए विशेष ई-केवाईसी अभियान शुरू, PDS दुकानों पर मुफ्त होगा सत्यापन✦स्कूल निर्माण में लापरवाही पर शिक्षा विभाग और BSEIDC सख्त, कई संवेदक डिबार; 73 लाख से अधिक का जुर्माना✦सिवान के हसनपुरा में अवैध पटाखा फैक्ट्री पर छापा, लाखों का माल जब्त, ब्लास्ट में 5 लोगों की मौत के बाद पुलिस की कार्रवाई ✦बिहार में सूखा नशा पर बड़ा प्रहार, स्कॉर्पियो से चार करोड़ की स्मैक जब्त; दो स्मगलर अरेस्ट✦अनंत सिंह को JDU ने निकाला, विधायकी रद्द करने की अनुशंसा✦बिहार में राशन कार्डधारकों के लिए विशेष ई-केवाईसी अभियान शुरू, PDS दुकानों पर मुफ्त होगा सत्यापन

बिहार में लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार, फर्जी शादी कर युवक से ठगे 50 हजार; तीन महिलाएं पकड़ी गईं

Bihar Crime News: बिहार के रोहतास जिले के सासाराम में शादी के नाम पर 50 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने लुटेरी दुल्हन गुलबासा खातून समेत तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: रोहतास के सासाराम के नगर थाना क्षेत्र से पुलिस ने एक लुटेरी दुल्हन को गिरफ्तार किया है। साथ ही दो अन्य महिला को भी गिरफ्तार किया है। जो एक युवक से झांसा देकर 50 हजार रुपया ठग लिया तथा नकली शादी कर भागने के फिराक में थे। 



दूल्हा बने दयानंद कुमार को भनक लग गई और उसने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने नकली दुल्हन गुलवासा खातून को दो अन्य महिला गुड़िया देवी एवं सीता देवी के साथ गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि सासाराम के रोजा रोड में एक परिसर में गुलबासा खातून तथा दयानंद कुमार की शादी कर दी गई थी।



शादी के बाद कुछ ही घंटे के बाद दुल्हन का चाल चलन देखकर दयानंद को शक हो गया। दुल्हन सासाराम रेलवे स्टेशन से अपने दो अन्य महिला सहयोगियों के साथ फरार होने के चक्कर में थी। लेकिन तब तक नगर थाना की पुलिस ने नकली दुल्हन के अलावा दो अन्य महिला सीता देवी एवं गुड़िया देवी को गिरफ्तार कर लिया। 



पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपित पहले भी इस तरह के कांड को अंजाम दे चुके हैं। सासाराम के एसडीपीओ-1 विप्लव कुमार ने बताया कि पुलिस इसके गिरोह के अन्य लोगों की तलाश कर रही है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता