ब्रेकिंग
बिहार के शिक्षकों को मिलेगी AI और IT की स्पेशल ट्रेनिंग, गूगल समेत 11 बड़ी कंपनियों से शिक्षा विभाग का करार✦‘मोदी का बाप भी जाएगा’, पटना में मल्लिकार्जुन खरगे का विवादित बयान; कांग्रेस के कार्यक्रम में मारपीट✦प्रशांत किशोर के राघोपुर दौरे के दौरान झड़प, JDU नेता गंभीर रूप से घायल; हंगामे के बाद तेजस्वी यादव का दौरा रद्द✦अनंत सिंह पर कार्रवाई में किसकी सहमति थी? संजय गांधी ने बताया कैसे लिया गया फैसला✦थावे मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं के ऑटो को पिकअप ने मारी टक्कर, 2 महिलाओं समेत आधा दर्जन लोग घायल✦बिहार के शिक्षकों को मिलेगी AI और IT की स्पेशल ट्रेनिंग, गूगल समेत 11 बड़ी कंपनियों से शिक्षा विभाग का करार✦‘मोदी का बाप भी जाएगा’, पटना में मल्लिकार्जुन खरगे का विवादित बयान; कांग्रेस के कार्यक्रम में मारपीट✦प्रशांत किशोर के राघोपुर दौरे के दौरान झड़प, JDU नेता गंभीर रूप से घायल; हंगामे के बाद तेजस्वी यादव का दौरा रद्द✦अनंत सिंह पर कार्रवाई में किसकी सहमति थी? संजय गांधी ने बताया कैसे लिया गया फैसला✦थावे मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं के ऑटो को पिकअप ने मारी टक्कर, 2 महिलाओं समेत आधा दर्जन लोग घायल

अनंत सिंह पर कार्रवाई में किसकी सहमति थी? संजय गांधी ने बताया कैसे लिया गया फैसला

जेडीयू एमएलसी संजय गांधी ने अनंत सिंह और नीलम देवी के निष्कासन पर कहा कि पार्टी ने यह फैसला किसकी सहमति से लिया गया। उन्होंने दावा किया कि जेडीयू और एनडीए पूरी तरह एकजुट हैं और पार्टी में सब कुछ ठीक है।

बिहार न्यूज
जेडीयू में सब कुछ ठीक-ठाक है: संजय गांधी
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA:  जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के विधान पार्षद और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी संजय गांधी ने मोकामा विधायक अनंत सिंह और ललन सिंह की पत्नी नीलम देवी के खिलाफ पार्टी की कार्रवाई पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अनंत सिंह को पार्टी से निष्कासित करने का फैसला जेडीयू के सभी बड़े नेताओं की सहमति से लिया गया है। हमारे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कोई भी बड़ा फैसला शीर्ष नेताओं की सहमति से ही लेते हैं। इसमें किसी एक व्यक्ति की सहमति का सवाल नहीं है।


एमएलसी संजय गांधी ने कहा कि अनंत सिंह विधान परिषद चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार के विरोध में प्रचार कर रहे थे। पार्टी नेतृत्व ने इसे अनुशासनहीनता माना। उन्होंने कहा कि अनंत सिंह ने पार्टी के अनुशासन को तोड़ने का काम किया, जिसके बाद शीर्ष नेतृत्व ने कार्रवाई का फैसला लिया। संजय गांधी के मुताबिक, ललन सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी को छह-छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित करने की कार्रवाई की गई है।


नीतीश कुमार और ललन सिंह की मुलाकात पर क्या बोले संजय गांधी?

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और ललन सिंह की मुलाकात को लेकर संजय गांधी ने कहा कि ललन सिंह पार्टी के बड़े नेता हैं और जेडीयू को बनाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि ललन सिंह केंद्रीय मंत्री भी हैं और पार्टी में उनका अहम स्थान है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अकेले कोई फैसला नहीं लेते, बल्कि सभी की सहमति से काम करते हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि नीतीश कुमार ही पार्टी के नेता बने रहेंगे।


संजय गांधी ने कहा कि पार्टी में अनुशासन बनाए रखने के लिए यह कार्रवाई की गई है। पार्टी के खिलाफ काम करने वालों पर पहले भी कार्रवाई होती रही है और जरूरत पड़ने पर आगे भी होगी।


जेडीयू में सब कुछ ठीक है? संजय गांधी ने दिया जवाब

जब संजय गांधी से पूछा गया कि क्या जेडीयू में सब कुछ ठीक-ठाक है, तो उन्होंने कहा, 'ऑल इज वेल'। उन्होंने दावा किया कि जेडीयू पूरी तरह एकजुट है और एनडीए में भी पूरी एकजुटता है। नीतीश कुमार और ललन सिंह के बीच हुई बातचीत के सवाल पर उन्होंने कहा कि दोनों बड़े नेता हैं और मुलाकात करते रहते हैं। उनके बीच पार्टी से जुड़े मुद्दों पर ही बातचीत होती है।

REPORT-PREM RAJ-PATNA