ब्रेकिंग
साफ दिल के आदमी हैं, चक्रव्यूह में फंस गए: अनंत सिंह के निष्कासन पर बोले ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू✦बिहार में मिड-डे मील योजना पर सरकार सख्त, 30 जिलों के अधिकारियों से मांगा गया जवाब✦Bihar News: इंग्लैंड में बिहार की बेटी का जलवा, स्मृति जायसवाल बनीं ब्रिस्टल यूनिवर्सिटी छात्र संघ की प्रतिनिधि✦बिहार के शिक्षकों को मिलेगी AI और IT की स्पेशल ट्रेनिंग, गूगल समेत 11 बड़ी कंपनियों से शिक्षा विभाग का करार✦‘मोदी का बाप भी जाएगा’, पटना में मल्लिकार्जुन खरगे का विवादित बयान; कांग्रेस के कार्यक्रम में मारपीट✦साफ दिल के आदमी हैं, चक्रव्यूह में फंस गए: अनंत सिंह के निष्कासन पर बोले ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू✦बिहार में मिड-डे मील योजना पर सरकार सख्त, 30 जिलों के अधिकारियों से मांगा गया जवाब✦Bihar News: इंग्लैंड में बिहार की बेटी का जलवा, स्मृति जायसवाल बनीं ब्रिस्टल यूनिवर्सिटी छात्र संघ की प्रतिनिधि✦बिहार के शिक्षकों को मिलेगी AI और IT की स्पेशल ट्रेनिंग, गूगल समेत 11 बड़ी कंपनियों से शिक्षा विभाग का करार✦‘मोदी का बाप भी जाएगा’, पटना में मल्लिकार्जुन खरगे का विवादित बयान; कांग्रेस के कार्यक्रम में मारपीट

साइबर ठगों ने LIC एजेंट को 6 दिनों तक किया डिजिटल अरेस्ट, बैंक खाते से निकलवाए 25.50 लाख

Bihar Crime News: बिहार के नवादा में साइबर ठगों ने 69 वर्षीय LIC एजेंट किशोरी प्रसाद गुप्ता को छह दिनों तक डिजिटल अरेस्ट रखने का डर दिखाकर 25.50 लाख रुपये ठग लिए।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के नवादा के पटेल नगर में 69 साल के एक एलआईसी एजेंट किशोरी प्रसाद गुप्ता को साइबर ठगों ने डिजिटल अरेस्ट कर 25 लाख 50 हजार रुपये ठग लिए। यह घटना 9 अक्टूबर को पहले फोन आया और 12 से 14 अक्टूबर के बीच हुई। ठगी के बाद 22 अक्टूबर को उन्होंने नवादा साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई।




ठगों ने किशोरी प्रसाद को 6 दिनों तक डिजिटल अरेस्ट रखा। 9 अक्टूबर को उन्हें एक कॉल आया, जिसमें बताया गया कि वे सीबीआई कोर्ट में मनी लॉन्ड्रिंग के दोषी हैं। उनके बैंक अकाउंट सीज हो जाएंगे और उन्हें जेल जाना पड़ेगा। उन्हें सीबीआई कोर्ट में पैसे जमा करने को कहा गया।




धमकियां देकर उनसे तीन अलग-अलग बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर करवाए गए। 12, 13 और 14 अक्टूबर को 11 लाख 50 हजार, 7 लाख और फिर 7 लाख रुपये भेजे गए। ये पैसे दिल्ली के बैंक ऑफ इंडिया, ओडिशा के भांजा नगर के एक बैंक और बक्सर के सिक्का इंटरप्राइजेज के खातों में गए।




ठगी का पता चलने पर उन्होंने साइबर थाने में मामला दर्ज कराया। डीएसपी शाहनवाज अख्तर ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। अधिकारी बनकर बातचीत की गई है। आगे की मामला की जांच की जा रही है। 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता