ब्रेकिंग
स्कूल निर्माण में लापरवाही पर शिक्षा विभाग और BSEIDC सख्त, कई संवेदक डिबार; 73 लाख से अधिक का जुर्माना✦सिवान के हसनपुरा में अवैध पटाखा फैक्ट्री पर छापा, लाखों का माल जब्त, ब्लास्ट में 5 लोगों की मौत के बाद पुलिस की कार्रवाई ✦बिहार में सूखा नशा पर बड़ा प्रहार, स्कॉर्पियो से चार करोड़ की स्मैक जब्त; दो स्मगलर अरेस्ट✦अनंत सिंह को JDU ने निकाला, विधायकी रद्द करने की अनुशंसा✦बिहार में राशन कार्डधारकों के लिए विशेष ई-केवाईसी अभियान शुरू, PDS दुकानों पर मुफ्त होगा सत्यापन✦स्कूल निर्माण में लापरवाही पर शिक्षा विभाग और BSEIDC सख्त, कई संवेदक डिबार; 73 लाख से अधिक का जुर्माना✦सिवान के हसनपुरा में अवैध पटाखा फैक्ट्री पर छापा, लाखों का माल जब्त, ब्लास्ट में 5 लोगों की मौत के बाद पुलिस की कार्रवाई ✦बिहार में सूखा नशा पर बड़ा प्रहार, स्कॉर्पियो से चार करोड़ की स्मैक जब्त; दो स्मगलर अरेस्ट✦अनंत सिंह को JDU ने निकाला, विधायकी रद्द करने की अनुशंसा✦बिहार में राशन कार्डधारकों के लिए विशेष ई-केवाईसी अभियान शुरू, PDS दुकानों पर मुफ्त होगा सत्यापन

बिहार में सूखा नशा पर बड़ा प्रहार, स्कॉर्पियो से चार करोड़ की स्मैक जब्त; दो स्मगलर अरेस्ट

Bihar News: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल में STF और पुलिस की संयुक्त टीम ने स्कॉर्पियो-N से 1.806 किलोग्राम स्मैक जैसा मादक पदार्थ बरामद किया, जिसकी कीमत करीब 4 करोड़ रुपये बताई गई है। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल में एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब चार करोड़ रुपये मूल्य की 1.806 किलोग्राम स्मैक जैसे मादक पदार्थ को बरामद किया है। इस दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। 




पुलिस के अनुसार,  शाम गुप्त सूचना मिली थी कि सफेद रंग की स्कॉर्पियो-एन गाड़ी से सुगौली की ओर से लक्ष्मीपुर चेक पोस्ट होते हुए रक्सौल में मादक पदार्थ की खेप लाई जा रही है। सूचना के बाद रक्सौल एसडीपीओ के नेतृत्व में एसटीएफ मोतिहारी और अन्य अधिकारियों की संयुक्त टीम गठित की गई।




टीम ने लक्ष्मीपुर चेक पोस्ट के पास संदिग्ध स्कॉर्पियो-एन को रोककर तलाशी ली। इस दौरान 1.806 किलोग्राम स्मैक जैसा मादक पदार्थ बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वाहन से दो मोबाइल फोन और सोने जैसी धातु का एक लॉकेट भी जब्त किया गया है। 




मामले में रक्सौल थाना कांड संख्या 477/26 दर्ज कर पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है। अब जांच के जरिए तस्करी के नेटवर्क और इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।

रिपोर्ट- सोहराब आलम, मोतिहारी

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता